Shraddha Murder Case: हत्या के बाद भी लड़कियों को घर लाकर आफताब बनाता था शारीरिक संबंध, डेटिंग ऐप से खुलेगा राज!

AFTAB PUNAWALA

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर मर्डर केस में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो श्रद्धा वाकर के अलावा भी कई अन्य लड़कियों से आरोपी आफताब के संबंध थे। आरोपी आफताब डेटिंग ऐप के जरिए लड़कियों से बातें करता था।

विज्ञापन

जानकारी मिली है कि 18 मई को श्रद्धा की हत्या करने के बाद भी वह डेटिंग ऐप यूज करता रहा और कई लड़कियों को घर बुलाकर वह शारीरिक संबंध भी बनाता था। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस आफताब के डेटिंग ऐप के प्रोफाइल की डिटेल निकालने की तैयारी में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस इसके लिए डेटिंग ऐप ‘बम्बल’ से संपर्क कर सकती है ताकि उन महिलाओं का विवरण मिल सके जो उसके घर में उससे मिलने आई थी। पुलिस संभावना तलाश रही है कि क्या इनमें से कोई महिला इस हत्या के पीछे का कारण हो सकती है।

हत्या से पहले देखी थी क्राइम बेस्ड फिल्में और वेब सीरीज

सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा से पहले भी आफताब के कई लड़कियों से संबंध थे। अपराध करने से पहले उसने कई क्राइम फिल्में और वेब सीरीज भी देखीं, जिनमें अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरीज डेक्सटर भी शामिल है।

विज्ञापन

सितंबर में श्रद्धा की सहेली ने उसके परिवार को बताया कि पिछले ढाई महीने से श्रद्धा से उनका कोई संपर्क नहीं था और उनका मोबाइल नंबर भी बंद था। उसके परिवार ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी चेक किया और इस दौरान कोई अपडेट नहीं दिखा।

मुंबई से दिल्ली ट्रांसफर किया गया था केस

नवंबर में श्रद्धा के पिता पालघर (महाराष्ट्र) निवासी विकाश मदन वॉकर ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच के दौरान श्रद्धा की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली और इसी के आधार पर मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।

विज्ञापन

श्रद्धा के पिता ने पुलिस को अपनी बेटी के आफताब के साथ संबंधों के बारे में बताया। जांच के दौरान पता चला कि आफताब और श्रद्धा दिल्ली आ गए थे और छतरपुर पहाड़ी इलाके में किराए के मकान में रहने लगे थे। पुलिस ने जांच के दौरान आफताब का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आफताब ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया और कहा कि वे अक्सर लड़ते थे क्योंकि श्रद्धा उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। अधिकारियों ने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और महरौली पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (किए गए अपराध के साक्ष्य को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

विज्ञापन

पुलिस ने आफताब के किराए के फ्लैट से कुछ हड्डियां भी बरामद कीं और अधिकारियों ने कहा कि शरीर के बाकी हिस्सों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ