Shraddha Murder Case: पुलिस का बड़ा खुलासा, एक या दो नहीं कई हथियारों से किए टुकड़े, अब तक इतने चाकू बरामद

delhi murder case

आफताब और श्रद्धा

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में गुरुवार को दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी आफताब पुनावाला ने गहन पूछताछ में यह खुलासा किया है कि उसने एक दो नहीं कई हथियारों से श्रद्वा के शरीर को काटा था। इतना ही नहीं पुलिस अब तक एक के बाद एक पांच बड़े चाकू बरामद कर चुकी है। इन सभी का प्रयाेग श्रद्वा के शरीर को काटने के लिए किया गया था।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1595763993054171136?s=20&t=hXlvymcwstZnx2CK-6hP1w

Advertisment

 

इससे  पहले आज आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की निदेशक दीपा वर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो कल और आगे टेस्ट के कई सेशन किए जाएंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस महाराष्ट्र के ठाणे में वह फोन तलाश कर रही है जिसे आफताब ने फेंका था।

बता दें आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद उसका नार्को टेस्ट भी किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने श्रद्धा वाकर हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि 18 मई को 26 साल की श्रद्धा वाकर की उसके प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस सप्ताह की शुरुआत में आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या को लेकर भयानक खुलासे हुए थे। उसने श्रद्वा के 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगह उन्हें ठिकाने लगाय

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ