हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Live Seelampur Assembly Election Result 2025 Updates: सीलमपुर सीट पर आप के चौधरी जुबैर अहमद जीते

Live Seelampur Assembly Election Result 2025 Updates: सीलमपुर विधानसभा सीट पर आज चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इस सीट पर पिछली बार AAP ने कब्जा जमाया था। देखिए आज के रिजल्ट का लाइव अपडेट।

विज्ञापन

Live Seelampur Assembly Election Result 2025 Updates: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान किया गया, जिसके नतीजे आज आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली की 70 सीटों में से काफी अहम सीट सीलमपुर विधानसभा सीट है। यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप ने चौधरी जुबैर अहमद को सीलमपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। दूसरी तरफ अब्दुल रहमान को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में अब्दुल रहमान ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। सीलमपुर में AAP के उम्मीदवार चौधरी जुबैर अहमद हार गए हैं।

सीलमपुर सीट नाम  पार्टी
जीत चौधरी जुबैर अहमद AAP
हार अनिल कुमार शर्मा (गौर) BJP

सीलमपुर से पांच बार के विधायक रहे चौधरी मतीन अहमद कांग्रेस से अलग हो गए और AAP में शामिल हो गए। उन्हीं के बेटे चौधरी जुबैर अहमद को आप ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि आप ने इस बार वर्तमान विधायक अब्दुल रहमान का टिकट काट दिया। जिसके बाद उनको कांग्रेस ने सीलमपुर से अपना उम्मीदवार चुन लिया।

सीलमपुर विधानसभा सीट के बारे में

सीलमपुर का क्षेत्र आपातकाल के दौरान उत्तरी और मध्य दिल्ली में विध्वंस से विस्थापित लोगों के लिए बनाया गया था। यह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है जो नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के अब्दुल रहमान ने 72,694 वोटों से शानदार जीत हासिल की थी। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कौशल कुमार मिश्रा से था, जिन्हें 35,619 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी मतीन अहमद थे, जो 20,207 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो इसमें भी AAP उम्मीदवार की ही जीत हुई थी। आप के मोहम्मद इशराक को 57,302 वोट मिले, जिन्होंने बीजेपी के संजय जैन को 29,415 वोटों के साथ हराया था। इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी मतीन अहमद थे, जिन्हें 23,791 वोट मिले थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola