दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आ रहा 'सेफ दिल्ली' ऐप, पुलिस तक पहुंचेगी लोकेशन; आवाज से होगा ऐक्टिवेट

देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर बहस छिड़ जाती है. दिल्ली में भी अक्सर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग सवाल उठाते रहे हैं. वहीं, अब दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस के कार्रवाई के समय को कम करने के लिए जल्द ही एक आपातकालीन अलर्ट सिस्टम के रूप में सेफ दिल्ली मोबाइल ऐप तैनात करने का फैसला किया है. इस ऐप में जीपीएस ट्रैकिंग और लाइव ऑडियो-वीडियो स्ट्रीमिंग आदि की भी सुविधा होगी.

delhi sos alert.jpg

देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर बहस छिड़ जाती है. दिल्ली में भी अक्सर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग सवाल उठाते रहे हैं. वहीं, अब दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस के कार्रवाई के समय को कम करने के लिए जल्द ही एक आपातकालीन अलर्ट सिस्टम के रूप में ‘सेफ दिल्ली मोबाइल ऐप’ तैनात करने का फैसला किया है. इस ऐप में जीपीएस ट्रैकिंग और लाइव ऑडियो-वीडियो स्ट्रीमिंग आदि की भी सुविधा होगी.

विज्ञापन

बता दें कि इस ऐप्लिकेशन को सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाएगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर या जोखिम भरी स्थिति, खासकर महिलाओं से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. पूरे शहर में इसे लागू करने का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट के सामने रखे जाने की संभावना है.

विज्ञापन

क्या हैं ऐप्लिकेशन की खासियत?

इस एप्लिकेशन का एक ट्रायल वर्जन हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने प्रस्तुत किया गया था, जिनके पास राजधानी में महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभाग भी है. इस सिस्टम की क्षमताओं में वॉयस-इनेबल्ड एक्टिवेशन (आवाज से सक्रिय होना), रीयल-टाइम ऑडियो-वीडियो फीड और सीधे पुलिस मॉनिटरिंग रूम में लोकेशन स्ट्रीमिंग शामिल है, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियां गंभीर घटनाओं पर तुरंत और प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकेंगी.

अधिकारी ने दी ये जानकारी

दिल्ली सरकार के अधिकारी ने कहा कि यह एप्लिकेशन असुरक्षित रास्तों, सुनसान इलाकों, खराब रोशनी वाले रास्तों और लिंग आधारित हिंसा के मामलों में महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं और चिंताजनक बने हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ