दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रविवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं. दुर्घटना सरिता विहार थाना क्षेत्र के रोड नंबर तीन पर हुई, जहां ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत CCTV लगाने का काम चल रहा था. पुलिस के अनुसार, नोएडा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी.
मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो-रिक्शा में CCTV इंस्टॉलेशन का काम करने वाली टीम के कर्मचारी बैठे थे. इसी दौरान ट्रक की टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें मौजूद कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए. हादसे में संगम विहार निवासी 23 वर्षीय उमेश और 35 वर्षीय प्रवीण की मौत हो गई. कंपनी के HR मैनेजर सूरज की भी दुर्घटना में मौत हो गई.
घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में संगम विहार के 20 वर्षीय आकाश और 26 वर्षीय अनूप के अलावा रोहिणी निवासी 40 वर्षीय खेम सिंह घायल हुए हैं. वहीं संगम विहार निवासी सुधीर इस हादसे में सुरक्षित बच गए.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे भाई को दम तोड़ने तक पीटा’, दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बहन ने सुनाई आपबीती
ट्रक चालक हुआ फरार
जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक की पहचान कर ली है. वाहन का नंबर HR 37 AJ 7110 बताया गया है. पुलिस अब चालक का पता लगा रही है और य पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रक की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई.
CCTV इंस्टॉलेशन का काम कर रहे थे कर्मचारी
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग CCTV इंस्टॉलेशन से जुड़ा काम कर रहे थे. ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में CCTV कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का काम चल रहा है.
संबंधित खबरें
LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
17 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
17 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines