Delhi RK Puram Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। आरके पुरम विधानसभा सीट दिल्ली के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में चर्चित है। यह सामान्य सीट है। इस बार आप, बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर अधिकतर पॉश इलाके आते हैं। 2020 और 2015 के चुनाव में आप ने जीत हासिल की थी। इस बार आप हैट्रिक लगाने से चूक गई। बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा ने यहां से 14453 वोटों के साथ जीत हासिल की। उनको 43260 वोट मिले, वहीं, प्रमिला टोकस 28807 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहीं। कांग्रेस के विशेष टोकस 3079 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
2015 के विधानसभा चुनाव में AAP की प्रमिला टोकस ने 19068 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्हें 38.99 फीसदी यानी 54645 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार शर्मा को हराया था। शर्मा को 35577 वोट (36.96 फीसदी) मिले थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार लीला धर भट्ट को 4042 वोटों (4.2 फीसदी) के साथ संतोष करना पड़ा था।
अनुसूचित जाति के वोटर निर्णायक
आरकेपुरम सीट पर अनुसूचित जाति के वोटर निर्णायक स्थिति में हैं। इनकी आबादी 16.56 फीसदी है। इस निर्वाचन क्षेत्र की साक्षरता दर 88.3 फीसदी है। ज्यादातर मतदाता उच्च आय वर्ग के हैं। आरके पुरम सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 157620 हैं। इनमें 87425 पुरुष, 70192 महिलाएं और 3 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। आरके पुरम सीट पर 2020 में पहली बार मतदान करने वालों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 2438 मतदाता शामिल थे। दिल्ली में 2020 में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।
2025 के उम्मीदवार
| पार्टी | प्रत्याशी | नतीजा |
| आप | प्रमिला टोकस | जीत |
| बीजेपी | अनिल कुमार शर्मा | हार |
| कांग्रेस | विशेष टोकस | हार |
2020 का चुनाव परिणाम
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट | वोटिंग प्रतिशत |
| प्रमिला टोकस | AAP | 47208 | 52.45 |
| अनिल कुमार शर्मा | BJP | 36839 | 40.93 |
| प्रियंका सिंह | Congress | 3237 | 3.6 |
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
7 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
17 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
19 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines