Republic Day Parade: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर सोमवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। दिल्ली पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड आज सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और बाद में लाल किले की ओर बढ़ेगी।
दिल्ली में यातायात के लिए पुलिस ने परेड के सफल आयोजन के लिए यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, परेड लाल किले तक पहुंचने के लिए विजय चौक से कार्तव्यपथ, ‘सी’ हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग से बहादुर शाह जफर मार्ग होते हुए नेताजी सुभाष मार्ग तक जाएगी।
और पढ़िए –Bihar Hooch Tragedy: सीवान में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती
इन मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित
गाइडलाइन के मुताबिक रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड से कर्तव्यपथ की ओर भी रविवार रात 11 बजे से लेकर सुबह परेड खत्म होने तक जाने की अनुमति नहीं होगी। इंडिया गेट सी-हेक्सागन भी सोमवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट से परेड के तिलक मार्ग पर पहुंचने तक बंद रहेगा।
और पढ़िए –बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता के बिगड़े बोल, कहा-10 फीसदी आरक्षण वाले अंग्रेजों के दलाल
इसके अलावा तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग सोमवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट से यातायात के लिए बंद रहेगा। ट्रौफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड वाले रास्तों पर जाने से बचे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय मेट्रो सेवा का अधिकतम उपयोग करें।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
13 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
16 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
20 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
23 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
23 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines