बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता के बिगड़े बोल, कहा-10 फीसदी आरक्षण वाले अंग्रेजों के दलाल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

पटना: बिहार सरकार में भूमि सुधार मंत्री एंव राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने रविवार को विवादित बयान दिया है। आलोक मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि जगदेव बाबू ने दलित, शोषित, पिछड़े और वंचितों के उत्थान की लड़ाई लड़ी, जिनकी हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है। उन्हें समाज में कोई सम्मान नहीं मिलता था। मंत्री एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
'सभी वर्गों के प्रति मेरा सम्मान है…100 में 10 जो हैं वे जो अंग्रेज के दलाल हैं, ये सुनकर किसे दर्द हो रहा है?'
बयान पर विवाद बढ़ने पर बोले बिहार के मंत्री आलोक मेहता pic.twitter.com/tCAGVfRUGU
— News24 (@news24tvchannel) January 22, 2023
मंत्री ने आगे कहा कि जो आज दस फीसदी आरक्षण वाले हैं, उन्हें अंग्रेजों ने जाते वक्त सैकड़ों जमीन देकर जमींदार बना दिया। जबकि मेहनत मजदूरी करने वाले आज तक भूमिहीन हैं। आलोक मेहता ने कहा 10 फीसदी आरक्षण वाले अंग्रेजो के दलाल थे। जो इन लोगों के खिलाफ आवाज आवाज उठाता था। उनकी जुबान बंद कर दी जाती थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: