Rekha Gupta Delhi CM Announcement : दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायकों ने रेखा गुप्ता को अपना मुख्यमंत्री चुन लिया और उन्हें दिल्ली की कमान सौंप दी। सीएम पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा होते ही बधाइयों को तांता लग गया। सत्तारूढ़ पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, आप उस दिशा में समर्पण भाव से कार्य करेंगी। दिल्ली की माताओं-बहनों ने जिन आशाओं और अपेक्षाओं से भाजपा को आशीर्वाद दिया है, मुझे भरोसा है कि आपके नेतृत्व में भाजपा सरकार उसकी पूर्ति के लिए दिन-रात कार्य करेगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बहुत बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालों को किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी के लिए चुने जाने की हृदय से बधाई और शुभकामनाएं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों देश की राजधानी को डबल इंजन की शक्ति से द्रुत विकास प्रदान करेंगे, इसकी उम्मीद दोगुनी है और उम्मीद पूरी होने का विश्वास चार गुना है। मां यमुना आशीष प्रदान करें।
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। दिल्ली को आप-दा से छुट्टी दिलाकर, विकास, सुविधा और स्वच्छता के पैमाने पर सबसे ऊपर पहुंचाना हमारा संकल्प रहेगा।
संबंधित खबरें
JNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
7 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
9 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines