---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

मक्रर संक्रांति पर पूर्वांचल के लोगों से मिले राहुल गांधी, रिठाला में खाया दही-चूड़ा

Rahul Gandhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं। आज उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर रिठाला में पूर्वांचल के लोगों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

---विज्ञापन---

दिल्ली से रमन झा की रिपोर्ट।

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब कांग्रेस भी पूरी तरह एक्टिव हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल सीलमपुर में रैली करने के बाद आज मकर संक्रांति के मौके पर रिठाला पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रिठाला पहुंचने की जानकारी गुप्त रखी गई थी। इस दौरान उन्होंने रिठाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत मिश्रा के साथ पूर्वांचल के लोगों से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के साथ दही-चूड़ा भी खाया।

---विज्ञापन---

स्थानीय लोगों ने रिठाला विधानसभा में नाले और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस नेता ने लोगों से अनाधिकृत काॅलोनियों के मुद्दे पर भी बातचीत की। बता दें रिठाला विधानसभा में पूर्वांचल वोटर की संख्या अधिक है। बता दें कि रिठाला में बीजेपी ने कुलवंत राणा, आप ने मोहिंदर गोयल और कांग्रेस ने सुशांत मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली में पूर्वांचल वोटर की संख्या 22 फीसदी के करीब है। पूर्वांचल के लोग 27 सीटों पर अपना प्रभाव रखते हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi में बांटी जा रही सोने की चेन… चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा दावा

---विज्ञापन---

मोदी-केजरीवाल पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने रिठाला में दही-चूड़ा भोज के दौरान कच्ची काॅलोनियों मे रहने वाले लोगों के मुद्दों पर चर्चा की। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने सीलमपुर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान जनसभा को संबोधित किया था। अपने भाषण में उन्होंने मोदी और केजरीवाल को एक जैसा बताया। राहुल गांधी ने सीलमपुर की रैली में पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों नेताओं पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि दिल्ली को साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा। लेकिन आज दिल्ली के हालात क्या है? आप सभी अच्छे से जानते हैं। भयानक प्रदूषण के कारण लोग बीमार रहते हैं। अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः कालकाजी विधानसभा सीट से CM आतिशी ने भरा नामांकन, जानिए आचार संहिता उल्लंघन पर क्या बोलीं मुख्यमंत्री?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2025 02:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola