नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने ईंधन और खाने-पीने के सामानों की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। बुधवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा पूंजीपतियों की संपत्ति बढ़ाने में लगी हुई है। टमाटर, दाल और रसोई गैस की दरें गिनाते हुए गांधी ने कहा कि गरीब भोजन पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि मध्यम वर्ग कुछ पैसे बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
पूछा सवाल- आखिर किसका है ये अमृतकाल?
राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने टमाटर, फूल गोभी, तुअर दाल, ब्रांडेड अरहर दाल और गैस सिलेंडर के मौजूदा दाम लिखे। आगे लिखा कि पूंजीपतियों की संपत्ति बढ़ाने और जनता से टैक्स वसूल करने में व्यस्त भाजपा सरकार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भूल ही गई। युवा बेरोजगार हैं, रोजगार है तो आय कम और महंगाई से बचत खत्म। गरीब खाने को तड़प रहे हैं, मध्यमवर्ग बचाने को तरस रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में हमने महंगाई से राहत के लिए गैस के दाम घटाए, आर्थिक सहायता के लिए गरीबों के खातों में पैसे डाले। नफरत मिटाने, महंगाई, बेरोज़गारी हटाने और समानता लाने का प्रण है भारत जोड़ो यात्रा। पीएम मोदी के समान नागरिक संहिता वाले बयान को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने नहीं देंगे। उन्होंने फिर सवाल पूछते हुए कहा कि 9 साल का एक ही सवाल है! आखिर किसका है ये अमृतकाल?
प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी पर किया हमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और मोदी की यूसीसी वाले बयान को ध्यान भटकाने वाली रणनीति बताकर खारिज कर दिया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा कि लोगों का ध्यान महंगाई से हटाने का मॉडल न तो हिमाचल और कर्नाटक में काम आया और न ही यह मध्य प्रदेश में काम करेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 9 सालों में भारत लगातार आगे बढ़ा है। मैं राहुल गांधी को याद दिला दूं कि यह वह गठबंधन नहीं है जहां चारा घोटाले, नौकरी के बदले ज़मीन मांगने वाले एक साथ हों, भारत की अर्थव्यवस्था 10वें से 5वें स्थान पर पहुंची है, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिला है। वे महंगाई की बात करते हैं कांग्रेस के कार्यकाल में डबल डिजिट में महंगाई थी यहां तो सिंगल डिजिट में भी आधी है।
यह भी पढ़ें: Attack On Chandrashekhar: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, कार को छेदते हुए पेट को छूकर निकली गोली
संबंधित खबरें
इंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
2 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
2 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
21 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines