Attack On Chandrashekhar: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, कार को छेदते हुए पेट को छूकर निकली गोली

Bhim Army, Chandrashekhar, Saharanpur, UP Police, Uttar Pradesh

Chandrashekhar

Attack On Chandrashekhar: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर है। आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर मुस्लिम बाहुल्य देवबंद इलाके में हथियारबंद लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गोली कार के दरवाजे को भेदते हुए उनके पेट को छूकर निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे टूट गए। चंद्रशेखर को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हरियाणा की नंबर प्लेट वाली गाड़ी से हमलावर आए थे। हमले की सूचना चंद्रशेखर की पार्टी ने ट्वीट के जरिए दी। लिखा कि देवबंद में चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। पार्टी ने कहा कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद सुरक्षा की माग करते हैं।

विज्ञापन

एसएसपी बोले- मामले की चल रही जांच

सहारनपुर के एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने बताया कि ये घटना 5 से 6 बजे के बीच की है। चंद्र शेखर के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

2014 में बनाई थी भीम आर्मी

चंद्रशेखर आजाद ने सतीश कुमार और विनय रतन सिंह के साथ मिलकर 2014 में भीम आर्मी बनाई थी। यह संगठन भारत में शिक्षा के जरिए दलित हिंदुओं की मुक्ति के लिए काम करता है। पश्चिमी में दलितों के लिए कई स्कूल चला रखा है। चंद्रशेखर एक राजनैतिक शख्सियत होने के साथ वकील भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ