राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली है। राघव के साथ 6 और सांसदों ने AAP छोड़ी है। लेकिन 7 सांसदों के जाने से आम आदमी पार्टी में भूचाल आ गया है। पंजाब के सांसदों का कोटा खाली हो गया है। अब पंजाब से आम आदमी पार्टी के सिर्फ 3 सासंद रह गए हैं। इस फूट ने अरविंद केजरीवाल के सामने 2 नई टेंशन खड़ी कर दी हैं, जिनका जल्द समाधान निकालना AAP के लिए बेहद जरूरी है।
दो तिहाई सांसदों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी
14 साल के इतिहास में आम आदमी पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इतने बड़े लेवल पर फूट पहली बार देखी है। पार्टी के दो तिहाई सांसद साथ छोड़कर BJP में चले गए। इस घटनाक्रम ने अरविंद केजरीवाल के लिए 2 नई टेंशन खड़ी की है। एक तो इन 7 खाली सीटों को जल्द से जल्द से भरना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सीटें हाथ से निकल जाएंगी। दूसरी टेंशन दिल्ली के 22 विधायकों को एकजुट रखने की है, क्योंकि वे टूट सकते हैं।
22 विधायकों को एकजुट रखना बड़ी चुनौती
अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती ही दिल्ली के 22 विधायक हैं। क्योंकि पार्टी के सबसे मजबूत और पुराने गढ़ दिल्ली को बचाकर रखना होगा। 22 विधायकों को टूटने से रोकना होगा। राघव चड्ढा पहले ही इशारों-इशारों में कहा चुके हैं कि जिस तरह की टूटफूट का वह सूत्रधार बन चुके हैं, उनकी बात को अब AAP हल्के में लेने का जोखिम नहीं उठा सकती, यानी राघव चड्ढा फिर कोई गेम खेलने की फिराक में हैं।
इनसाइड स्टोरी : 15 दिन में कैसे तैयार हुई AAP की महा-बगावत? 6 MPs को कैसे साथ लेकर आए राघव चड्ढा
पंजाब AAP नेताओं को तोड़ सकते राघव-BJP
पंजाब AAP कार्यकर्ताओं के अनुसार, ईडी के छापे निर्देशों पर पड़े थे। जिन सांसदों ने पार्टी छोड़ी है। उनमें से ज्यादातर बिजनेसमैन हैं। 2027 के पंजाब चुनाव के लिए वे अब पंजाब से AAP नेताओं को तोड़ सकते हैं। उनके कई समर्थक तो अब उनके साथ ही BJP के कार्यकर्ता बन चुके हैं। अब दिल्ली और पंजाब में विधायकों को भी उनका बनने से रोकना होगा। इसके लिए अरविंद केजरीवाल को जल्द से जल्द कोई बड़ा फैसला लेना होगा।
राघव चड्ढा कह भी चुके हैं कि अभी तो आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसदों ने साथ छोड़ा है। अभी तो और भी लोग जाएंगे। हमारे साथ आएंगे, यानी उन्होंने आम आदमी पार्टी में और टूट फूट होने के संकेत दिए हैं।
संबंधित खबरें
CEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
26 mins agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
7 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
15 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
16 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
20 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
21 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
23 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines