Punjab Bagh Flyover Latest Update: दिल्ली में अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार ROB तक बना फ्लाईओवर कल 25 दिसंबर क्रिसमस डे के दिन खुल गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसका उद्घाटन किया। करीब 2.2 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के बनने पर 3 ट्रैफिक सिग्नल हट गए हैं। फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही सड़क भी सिग्नल फ्री हो गई है। अब विवेक विहार श्रेष्ठ विहार और रामप्रस्थ लालबत्ती के कारण जाम नहीं लगेगा।
वहीं इस फ्लाईओवर के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों को फायदा होगा। आनंद विहार फ्लाईओवर के बाद अब पंजाब बाग फ्लाईओवर खुलेगा। कल 27 दिसंबर दिन शुक्रवार को इस 6 लेन वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री आतिशी कर सकती हैं। ESI मेट्रो स्टेशन से क्लब रोड तक बने इस फ्लाईओवर को मंगलवार को 8 घंटे के लिए ट्रायल रन के लिए खोला गया था और इस दौरान ट्रैफिक संबंधी किसी तरह की समस्या देखने को नहीं मिली।
यह भी पढ़ें:क्या Android फोन से ज्यादा महंगी है Iphone से कैब बुकिंग, जानें क्यों और कितना अलग होगा किराया?
सुबह-शाम बिजी टाइम में किया गया ट्रायल रन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब बाग फ्लाईओवर अगस्त 2024 से बनकर तैयार है, लेकिन इसका उद्घाटन नहीं हो सका, क्योंकि फ्लाईओवर पर सड़क के बीचों-बीच लगे एक पेड़ को काटने की परमिशन वन विभाग से नहीं मिली थी। आनंद विहार फ्लाईओवर की तरह ही पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन पेड़ पर बैरिकेडिंग करके और उसके चारों ओर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाकर किया जाएगा। ट्रायल रन के लिए फ्लाईओवर को सुबह और शाम के व्यस्त समय में भी खुला रखा गया।
इस दौरान ट्रैफिक जाम नहीं लगा और न ही कोई ओर समस्या देखने को मिली। 1.5 किलोमीटर लंबा क्लब रोड फ्लाईओवर उन 2 फ्लाईओवर में से एक है, जो पश्चिमी दिल्ली में पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच ट्रांजिट कॉरिडोर और सड़क नेटवर्क का हिस्सा हैं। कॉरिडोर के पहले हिस्से मोती नगर फ्लाईओवर का उद्घाटन 13 मार्च 2024 को उस समय के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था।
यह भी पढ़ें:Video: क्रैश से पहले प्लेन के अंदर का वीडियो, जानें Kazakhstan में गिरने से पहले कैसे थे हालात?
फ्लाईओवर के साथ एक सबवे भी बनाया जा रहा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईओवर के अलावा पंजाबी बाग के पास एक सबवे भी बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की लागत 352.32 करोड़ रुपये है। पंजाब बाग फ्लाईओवर से 1.6 लाख टन कम कार्बन उत्सर्जन होगा। उत्तर और दक्षिण दिल्ली के लोगों को फायदा होगा। सफर का समय कम होने से हर साल 18 लाख लीटर ईंधन की बचत होगी। फ्लाईओवर प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 33 पेड़ काटे जाने हैं, जिसमें फ्लाईओवर के बीचों-बीच खड़ा पेड़ भी शामिल है।
यह पेड़ राजा गार्डन से ESI अस्पताल तक जाने वाले कैरिजवे के किनारे पर खड़ा है। फ्लाईओवर के नीचे 2 ट्रैफिक लाइट परेशानी बन रही हैं। इसलिए फैसला लिया गया है कि इस फ्लाईओवर से ट्रैफिक कम करने के लिए इसके यूटर्न को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। डिज़ाइन में बदलाव लागू करने होंगे और देखना होगा कि कौन-सा समाधान ज्यादा बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें:बॉस के साथ सोने से इनकार करने पर पत्नी को 3 तलाक, पति ने घर से भी निकाला
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
2 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
2 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
8 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
9 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
10 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
11 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
12 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
13 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
23 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines