बॉस के साथ सोने से इनकार करने पर पत्नी को 3 तलाक, पति ने घर से भी निकाला

Mumbai Triple Talaq: महाराष्ट्र के कल्याण में एक इंजीनियर में पत्नी को बॉस के साथ सोने को मजबूर किया। मना करने पर 3 तलाक देकर घर से निकाल दिया। आइए जानते हैं कि उस शख्स ने ऐसा क्यों किया और पूरा मामला क्या है?

triple talaq

अकसर करता था गाली गालौज और मारपीट।

Muslim Husband Triple Talaq to Wife: महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में ट्रिपल तलाक का चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ। एक शख्स अपनी पत्नी को अपने बॉस के साथ सोने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया तो उसने गाली गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं 3 तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। 45 साल का व्यक्ति अपनी 28 साल की बीवी को एक पार्टी में लेकर गया था, जहां उनसे उसे बॉस के साथ संबंध बनाने को कहा। महिला ने पति की इस हरकत की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति और उसके बॉस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 351(3) और 352 और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों किया बॉस संग सोने को मजबूर?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति को पहली पत्नी से तलाक लेने के लिए 15 लाख रुपये की जरूरत थीद। उसने अपनी दूसरी पत्नी पर माता-पिता से यह रकम लाने के लिए कहा। वह पत्नी पर 15 लाख मायके से लाने के लिए दबाव डालता था, लेकिन जब उसने पैसे लाने से इनकार कर दिया तो पति ने उसे बॉस के साथ सोने को कहा। पति ने कहा कि या तो 15 लाख मायके से लाओ या फिर मेरे बॉस के साथ रात बिताओ। जनवरी 2024 में ही महिला की शादी हुई थी। कुछ महीने बाद ही पति उसे पैसों के लिए तंग करने लगा था। विरोध करने पर मारपीट कतरा था। आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जिसके खिलाफ गत 19 दिसंबर को संभाजी नगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया, जिसे कल्याण के बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ