Video: क्रैश से पहले प्लेन के अंदर का वीडियो, जानें Kazakhstan में गिरने से पहले कैसे थे हालात?

Kazakhstan Plane Crash Video: रूस से अजरबैजान जा रही फ्लाइट कजाकिस्तान में क्रैश हो गई। हादसे से पहले विमान के अंदर का वीडियो सामने आया है। जिसमें देख सकते हैं कि गिरते समय विमान के अंदर पैसेंजरों की हालत कैसी थी? हादसे में 38 लोगों की मौत हुई है।

Kazakhstan Plane Crash

विमान जमीन पर गिरकर 2 टुकड़ों में बंट गया।

Kazakhstan Plane Crash Inside Video: कजाकिस्तान के अक्ताऊ शहर में हुए विमान हादसे में 38 लोगों की मौत हुई है। हादसा भारतीय समयानुसार करीब साढ़े 12 बजे हुए। फ्लाइट 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। फ्लाइट ने कैस्पियन सागर के पश्चिमी तट पर स्थित अज़रबैजान की राजधानी बाकू से उड़ान भरी थी और दक्षिणी रूस के चेचन्या के ग्रोज़्नी शहर में लैंडिंग होनी थी, लेकिन कजाकिस्तान के शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किलोमीटर दूर पायलट को फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। वह 2 टुकड़ों में बंटकर जमीन पर गिर गया और उसमें आग लग गई। कजाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री कनात बोजुम्बाएव ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। वहीं सोशल मीडिया पर क्रैश होने से पहले विमान के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें देश सकते हैं कि गिरने से पहले विमान के अंदर हालात कैसे थे?

वीडियो में लोग मदद के लिए चिल्लाते दिखे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि हादसे का कारण घना कोहरा है। घनी धुंध के कारण फ्लाइट का रूट बदल गया था, जिस वजह से विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कई चककर लगाए। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन ATCl से मांगी थी, लेकिन घने कोहरे के कारण परमिशन नहीं मिली। पायलट ने हादसा होने के डर से खुद ही इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया, लेकिन लैंडिंग के समय प्लेन क्रैश हो गया।

क्रैश हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइंस का था और यह एम्ब्रेयर 190 मॉडल था। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जब विमान नीचे गिर रहा था तो पैसेंजर्स अल्लाहु अकबर कहने लगे थे।। पीले रंग के ऑक्सीजन मास्क सीटों पर लटके हुए हैं। क्रू मेंबर्स सीटबेल्ट पहनें कहते हुए सुने जा सकते हैं। पैसेंजरों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन सकते हैं। छत का पैनल और एयर ब्लोअर उल्टा हो गया है। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं।

हादसे की जांच के आदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में खून के धब्बे भी देखे जा सकते हैं। अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने हादसे के मद्देनजर देश में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया। शिखर सम्मेलन के लिए रूस की अपनी यात्रा कैंसिल कर दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति को फोन करके संवेदना व्यक्त की। कजाकिस्तान सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ