Pravesh Verma On Arvind Kejriwal : दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी जेब में 5 रुपये का पेन रखते हैं, लेकिन उनका शीशमहल किसी दुबई में रहने वाले शेख की तरह है।
सीएम रेखा गुप्ता सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सबकी झूठी कसम खाई। उन्होंने मार्केटिंग के लिए अपने माता-पिता का इस्तेमाल किया। वे व्हीलचेयर पर वोट दिलवाने लेकर गए। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल खुद तो जेब में 5 रुपये का पेन रखते हैं, लेकिन उनके द्वारा बनाया गया शीशमहल दुबई में रहने वाले शेख की तरह है।
यह भी पढ़ें : सबडिविजन-थाने एक्शन की जद में, दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर भी अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सरकार पर बरसे प्रवेश वर्मा
दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार दिल्ली को लंदन और पेरिस बनाने की बात करती थी, लेकिन शराब का ठेका बना दिया। मंदिर और स्कूल के बाहर भी शराब के ठेके खोले गए। उन्होंने शीशमहल के बाहर भी ठेका खोल दिया। उन्होंने आगे कहा कि उनकी बीजेपी सरकार दिल्ली को धर्मराज युधिष्ठिर का इंद्रप्रस्थ बनाएगी।
दिल्ली को हेरिटेज और कल्चरल सिटी बना सकते हैं : दिल्ली के मंत्री
प्रवेश वर्मा उपराज्यपाल के अभिभाषण पर बोल रहे थे। उन्होंने दिल्ली की चर्चा करते हुए कहा कि जहां हैदराबाद को आईटी हब, महाराष्ट्र को फाइनेंशियल हब और बेंगलुरु को स्टार्टअप हब के रूप में जाना जाता है तो वहीं मोस्ट पॉल्यूटेड सिटी के रूप में दिल्ली पहचानी जाती है। वे दिल्ली को हेरिटेज और कल्चरल सिटी बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा से AAP विधायकों को क्यों किया गया निलंबित? स्पीकर ने आतिशी को दिया ये जवाब
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
8 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
12 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
14 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines