दिल्ली पुलिस ने दो बदमाशों का एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में दो बदमाश पकड़े गए हैं। दोनों बदमाश नंदू गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक छोटी मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अपराधी पैर में घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे छावला इलाके में एक व्यापारी के घर पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने के मामले में वांछित थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी नवीन उर्फ भांजा (25) और अंबाला निवासी अनमोल कोहली (26) के रूप में हुई है। वे 28 अगस्त को छावला इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित थे। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों को गोली लग गई और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि नवीन गिरोह के लिए शार्पशूटर का काम करता था, जबकि अनमोल गिरोह को सहायता प्रदान करता था। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरोह के सरगना कपिल नंदू और वेंकट गर्ग के निर्देश पर यह गतिविधियां अंजाम दे रहे थे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली की हवा में घुला प्लास्टिक, गर्मियों में ज्यादा हो रही सांस लेने में दिक्कत, नई स्टडी में खुलासा
पहले भी हो चुकी है दो की गिरफ्तारी
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान उर्फ नंदू-वेंकट गर्ग गिरोह के सदस्यों से दो स्वचालित पिस्तौल, एक ग्लॉक 17 और एक स्टार, सात जिंदा कारतूस और चार खाली कारतूस बरामद किए। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एडिशनल सीपी स्पेशल सेल पीएस कुशवाह ने कहा, “29-30 अगस्त की मध्यरात्रि में स्पेशल सेल की एक टीम ने दो शार्पशूटरों – हर्षदीप उर्फ अंकित उर्फ निक्की, 20, छोटा कुड्डन, अंबाला कैंट, हरियाणा और नवीन धीमान, 24, वार्ड नंबर 12, धूप सिंह नगर, पानीपत, हरियाणा के निवासी को एक संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया।”
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
42 mins agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
15 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
22 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines