News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में अब सिर्फ धूल और धुआं नहीं बल्कि प्लास्टिक के बारीक कण भी घुल चुके हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गर्मियों के दिनों में राजधानी के लोगों को सांस की दिक्कतें सर्दियों की तुलना में कहीं ज्यादा झेलनी पड़ी है। इस रिसर्च के अनुसार, गर्मी के दिनों में दिल्ली के वयस्क रोजाना लगभग दोगुने माइक्रोप्लास्टिक कण सांस के जरिए शरीर में ले रहे हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियों और फेफड़ों के डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है।
यह रिसर्च भारतीय शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है, जिसमें ये अध्ययन एक चौंकाने वाली बात सामने लाया है। रिसर्च के अनुसार, पहले दिल्ली में सर्दियों के बढ़ने पर पॉल्यूशन बढ़ता था और हवा खराब होती थी, मगर अब माइक्रोप्लास्टिक के गुण गर्मियों के दिनों में ज्यादा पाए गए हैं। गर्मियों में सांस संबंधी बीमारियों के लिए लोग ज्यादा अस्पताल आए हैं। सर्दियों में दिल्ली का एक वयस्क औसतन 10.7 माइक्रोप्लास्टिक कण रोजाना शरीर के अंदर लेता था, जो गर्मियों में बढ़कर 21.1 कण रोजाना हो जाती है। ऐसे में गर्मियों में इसका जोखिम करीब 97% बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें- राजधानी की सड़कों पर 3 दशकों बाद फिर दौडेंगी डबल-डेकर बसें, नए अवतार में होगी वापसी
यह स्टडी भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM),पुणे और सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है। उन्होंने इसके लिए दिल्ली की गर्मी के दिनों की हवा और सर्दी की हवा के नमूनों का परीक्षण किया था। इन नमूनों की जांच के बाद पता चला कि हवा में कुल 2,087 माइक्रोप्लास्टिक कण मौजूद है, जो एक नहीं कई प्रकार के थे।

रिसर्च के मुताबिक, दिल्ली की हवा में पांच प्रमुख प्लास्टिक पाए गए थे। इनमें पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट 41% था, जो बोतलें, पैकेजिंग, ड्रिंक्स कंटेनर में उपयोग होने वाला प्लास्टिक होता है। 27% पॉलीइथिलीन, शॉपिंग बैग और प्लास्टिक कवर आदि में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक होता है। 18% पॉलिएस्टर, कपड़ों और फैब्रिक से निकलने वाले रेशों का प्लास्टिक। 9% पॉलीस्टाइरीन, जो डिस्पोजेबल कप, प्लेट और थर्माकोल से निकलता है। 5% पीवीसी, ये पाइप और वायर बनाने में यूज किया जाता है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, नंदू गैंग के 2 शूटर्स के पैर में मारी गोली
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।