अमेरिकन एयरलाइंस में एक और पेशाबकांड: यात्री ने बगल बैठे शख्स पर किया पेशाब, दोनों में हुआ था झगड़ा
Edited By Bhola Sharma

american airlines
Edited By Bhola Sharma

american airlines
American Airlines Urination Controversy: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक अमेरिकन फ्लाइट में नशे में धुत भारतीय ने दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया। आरोपी को सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों यात्रियों के बीच किसी बात काे लेकर कहासुनी हुई थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का कहना है कि अमेरिकन एयरलाइंस ने अन्य यात्रियों के बयान दर्ज किए हैं। केस दर्ज किया गया है।
यह पूरा मामला अमेरिकन एयरलाइंस के फ्लाइट नंबर AA292 का है। फ्लाइट जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, न्यूयॉर्क से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली आ रही थी। रविवार रात करीब 9 बजे फ्लाइट दिल्ली पहुंची। एयरलाइंस ने लैंडिंग से पहले मामले की सूचना दिल्ली एयरपोर्ट को दी थी। फ्लाइट के उतरने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। इसके मामले को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: देश के 100 करोड़ लोग सुन चुके पीएम मोदी के मन की बात, 23 करोड़ नियमित दर्शक, IIM रोहतक के सर्वे से मिले आंकड़े
Delhi | An allegedly inebriated passenger (arriving from New York by American Airlines) relieved himself on another passenger. American Airlines has recorded the statements of co-passengers and handed over the passenger to law enforcement. An FIR has been lodged: DGCA… pic.twitter.com/IFxUBA1Edx
— ANI (@ANI) April 24, 2023
दिल्ली पुलिस का कहना है कि नागरिक उड्डयन अधिनियम के गैर-संज्ञेय अपराधों के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। यह भी कहा कि सह-यात्रियों द्वारा किसी के पेशाब करने के संबंध में कोई पुष्ट सबूत या शिकायत नहीं दी गई।
न्यूयॉर्क-दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली अमेरिकन एयरलाइंस के फ्लाइट में पेशाब कांड का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पांच मार्च को फ्लाइट संख्या AA292 में अमेरिकन यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। उस वक्त वह नशे में था। जब नशा उतरा तो अपनी इस शर्मनाक हरकत पर छात्र ने माफी मांगी। उसने कहा कि उसका करियर खतरे में पड़ सकता है। इस पर पीड़ित यात्री रिपोर्ट नहीं दर्ज कराना चाह रहा था। लेकिन एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया।
आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। इस पर सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
पिछले साल 26 नवंबर को भी न्यूयॉर्क-दिल्ली की एक फ्लाइट में 70 साल की महिला पर एक यात्री ने पेशाब कर दिया था। 6 दिसंबर 2022 को एयर इंडिया की पेरिस-नई दिल्ली की फ्लाइट में एक महिला यात्री की सीट पर पेशाब कर दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: