One More Scamer Babli in Delhi (विमल कौशिक): शारित ‘बबली’ ने दिल्ली में ऐसा बवाल काटा, पकड़ने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। वह एरोसिटी होटल में रहने आई, हजारों रुपए का खाना खाया, स्पा (Spa) में मसाज करवाई। होटल की सभी सुविधाओं का फायदा उठाया और 5 लाख का बिल दिए बिना फुर्र हो गई। जबकि उसने होटल स्टाफ को चकमा देने के लिए लाखों के ऑनलाइन पेमेंट डन का मैसेज दिखाया और रफुचक्कर हो गई। होटल को जब सच्चाई पता चलता तब तक देर हो गई थी। हालांकि, अब पुलिस ने इस बबली को गिरफ्तार कर लिया है।
होटल ने दर्ज करवाई FIR
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट में होटल पुलमैन ने एक महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। होटल का आरोप है महिला 30 दिसंबर को होटल में रहने आई। इस दौरान उसने रुकने के अलावा स्पा (Spa) जैसी सुविधाओं का भी लाभ लिया। पेमेंट की बात पर वह ऑनलाइन पेमेंट डन का मैसेज दिखा देती थी। जब होटल ने अपना अकाउंट चेक किया तो महिला की तरफ से दिखाया गया एक भी पैसा होटल के अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, CM केजरीवाल 6 बलिदानियों के परिवारों को देंगे एक-एक करोड़
UPI पेमेंट डन का मैसेज
होटल के अनुसार 30 दिसंबर को महिला होटल में चेकइन किया था और 15 दिनों तक होटल में रही थी। इस दौरान महिला का स्पा बिल करीब 2 लाख 11 हजार रुपए का था। जबकि स्टे और अन्य चीजें मिलाकर होटल का कुल बिल करीब 5 लाख 80 हजार हो गया था। होटल स्टाफ जब भी महिला से बिल की मांग करता तो वह एक UPI पेमेंट डन का मैसेज दिखा देती थी, होटल के अकाउंट में उसका एक ट्रांजेक्शन शो नहीं हुआ
महिला गिरफ्तार
इसलिए जब महिला ने 13 जनवरी को होटल से चेक आउट किया, तो होटल स्टाफ ने महिला को लॉबी में रोक लिया। इस दौरान महिला स्टाफ के साथ झगड़ा किया। इसके बाद होटल की तरफ से पुलिस को फोन किया। पुलिस ने होटल की शिकायत पर FIR दर्ज की और महिला को गिरफ्तार कर लिया हालांकि बाद में महिला को बेल मिल गई।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
15 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
18 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines