DUSU Election 2024 Result: अध्यक्ष-संयुक्त सचिव पर NSUI तो उपाध्यक्ष-सचिव पद पर ABVP जीती

Delhi University student union elections: छात्रसंघ चुनाव में चार प्रमुख पदों के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। डूसू चुनाव में पोस्टर से हुई गंदगी देख अदालत ने छात्रसंघ परिणामों की घोषणा पर रोक लगा दी थी।

NSUI, ABVP, Delhi University student union elections, Raunak Khatri, Bhanu Pratap, Mritravrinda, Lokesh

डीयू छात्रसंघ चुनाव में विजियी उम्मीदवार

Delhi University student union elections: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (डूसू) में दो सीटों पर NSUI और दो सीटों पर ABVP के प्रत्याशी जीते हैं। सोमवार शाम आए डूसू चुनाव नतीजों में अध्यक्ष पद पर NSUI के रौनक खत्री विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर ABVP के भानू प्रताप और सचिव पर ABVP के मृत्रवृंदा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर NSUI लोकेश जीते हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ था। 28 सितंबर को इसके परिणाम घोषित होने थे। लेकिन इस बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने नतीजों पर रोक लगा दी थी। आज कोर्ट की अनुमति के बाद आज नतीजे घोषित किए गए हैं। चुनाव में कुल 145893 मतदाता थे, जिनमें से 51300 छात्रों ने वोटिंग की थी। बता दें 24 नवंबर को कॉलेजों में प्रतिनिधियों के परिणाम घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे

छात्रसंघ चुनाव में चार प्रमुख पदों के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। बता दें नतीजे घोषित करने से पहले हाई कोर्ट दिल्ली यूनिवर्सिटी और दिल्ली के अन्य इलाकों में चुनावों के दौरान बैनर-पोस्टर से होने वाली गंदगी पर सुनवाई कर रही थी। डूसू चुनाव में पोस्टर से हुई गंदगी देख अदालत ने छात्रसंघ परिणामों की घोषणा पर रोक लगा दी थी।

किसे कितने मिले वोट

President

विज्ञापन

NSUI Rounak Khatri 20,207
ABVP Rishabh: 18864

Vice President

विज्ञापन

ABVP: Bhanu Pratap Singh wins 24166 votes
NSUI’s Yash Nadal: 15404

Secretary

विज्ञापन

ABVP’s Mitravinda Karanwal 16703
NSUI’s Namrata Jeph Meena lost with 15236

Jt Secretary

विज्ञापन

NSUI’s Lokesh Choudhary 21975

कोर्ट ने लगाई ये रोक

कोर्ट ने इससे पहले सुनवाई में सख्त निर्देश दिए थे कि छात्रसंघ परिणाम घोषित होने के बाद कोई विजेता रैली न निकाले। इसके अलावा विजेताओं को अपने विजय जूलूस में लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें सभी उम्मीदवारों से इस बारे में पहले ही शपथ पत्र लिया जा चुका है। कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवार का निर्वाचन भी रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ