25 लाख रुपये रिश्वत मांगी, कपड़े उतरवाए... सुसाइड नोट में महिला व्यवसायी ने DSP पर लगाए गंभीर आरोप; जानें मामला

Karnataka Crime News: कर्नाटक भोवी विकास निगम में घोटाले का मामला छाया हुआ है। एक महिला आरोपी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी। महिला ने 11 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Suicide Case
विज्ञापन

Bengaluru Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। अधिकारी के खिलाफ महिला व्यवसायी ने 11 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें 25 लाख की रिश्वत मांगने और कपड़े उतरवाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने डीएसपी कनकलक्ष्मी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला व्यवसायी एस जीवा कुछ दिन पहले अपने घर में मृत मिली थी।

11 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

उसके पास से 11 पेज का सुसाइड नोट मिला था। जिसमें आरोप लगाया था कि अपराध जांच विभाग (CID) की एक अधिकारी उसको परेशान कर रही थी। 33 साल की एस जीवा एक व्यवसायी थी, जो बेंगलुरु में लकड़ी की दुकान चलाती थी। 22 नवंबर को उसकी बॉडी घर में मिली थी। सुसाइड नोट के आधार पर उसकी बहन एस संगीता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार महिला की मौत के लिए पुलिस उपाधीक्षक कनकलक्ष्मी को जिम्मेदार ठहराया गया था।

विज्ञापन

गौरतलब है कि कर्नाटक भोवी विकास निगम में घोटाले का मामला सामने आया था। इसकी जांच चल रही है। एस जीवा भी आरोपियों में शामिल थी। आरोप था कि नौकरी योजना के तहत भोवी समुदाय के सदस्यों के लिए फर्जी तौर पर लोन लिया गया था, जिसका दुरुपयोग किया गया। इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने सीआईडी को 14 से 23 नवंबर के बीच वीसी के जरिए एस जीवा से पूछताछ करने की परमिशन दी थी। आरोप है कि सीआईडी के कुछ अधिकारियों ने जीवा पर व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का दबाव बनाया। 14 नवंबर को जीवा सीआईडी कार्यालय आई भी थी।

विज्ञापन

दुकान पर दी गई धमकी

आरोपों के अनुसार जीवा को पूछताछ के दौरान परेशान किया गया। उसके कपड़े तक उतरवाए गए। उससे पूछा गया कि क्या वह साइनाइड लेकर आई है? सुसाइड नोट में कनकलक्ष्मी के खिलाफ 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने, अपमानित करने और कपड़े उतरवाने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि जो दस्तावेज जीवा लेकर गई, पुलिस ने वह देखे ही नहीं। इसके बाद घर लौटने के बाद भी पुलिस जीवा को धमकाती रही। एक पुलिस अधिकारी जीवा की दुकान पर भी गया था। वहां भी धमकी दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ