राजस्थान फोन टैपिंग मामले में पूर्व CM अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा गिरफ्तार

Rajasthan phone tapping case: फोन टैपिंग केस राजस्थान का बहुचर्चित मामला है। हाल ही में इस केस में लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी थी।

Ashok Gehlot, Ashok Gehlot OSD Lokesh Sharma arrested, phone tapping case, Gajendra Singh Shekhawat, Rajasthan phone tapping case

लोकेश शर्मा

विज्ञापन

Rajasthan phone tapping case: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राजस्थान फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है।  बता दें इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकेश के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाया था। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

बता दें फोन टैपिंग केस राजस्थान का बहुचर्चित मामला है। हाल ही में इस केस में लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी थी। बता दें लोकेश शर्मा ने इससे पहले इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने गिरफ्तारी से राहत देने और केस को राजस्थान ट्रांसफर करने का आग्रह किया था। हालांकि बाद में उन्होंने ये याचिका वापस ले ली।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मार्च 2021 में इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। इस शिकायत में उन्होंने कहा कि लोकेश शर्मा सहित कुछ भ्रष्ट पुलिस अफसरों ने उनका फोन टेप किया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ये की जांच

केंद्रीय मंत्री की शिकायत के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस केस में जांच की। जांच के बाद पुलिस टीम को लोकेश शर्मा ने ‘कथित’ ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया से मिलने की बात कही थी। हालांकि बाद में लोकेश ने पूर्व सीएम के खिलाफ स्टैंड लेते हुए अपना बयान बदल लिया था। लोकेश शर्मा ने दिल्ली पुलिस को कहा था कि फोन टैपिंग में मेरी कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ