नए साल के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा फरमान, इन नियमों को तोड़ा तो नपेंगे चालक

Delhi Police issues major order: नववर्ष की पूर्व संध्या से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्त फरमान जारी किए हैं. नववर्ष की पूर्व संध्या पर बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव और सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरी दिल्ली में जांच अभियान तेज कर दिया है.

delhi traffic police
विज्ञापन

Delhi Police issues major order: न्यू ईयर ईव को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नशे में वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फरमान जारी किया है. नव वर्ष की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक का दबाव और रात के समय आवाजाही सामान्य से कहीं अधिक हो जाती है. वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. पार्टी हॉटस्पॉट, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और मुख्य सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोहराया कि वह त्योहारों के दौरान सुरक्षित, सुचारु और दुर्घटना-मुक्त यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नए साल का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं, नशे में वाहन चलाने से पूरी तरह बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. नशे में ड्राइविंग न केवल कड़ी कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करती है, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है. लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सार्वजनिक परिवहन, टैक्सी या नामित ड्राइवर का उपयोग करें.

विज्ञापन

विशेष इंटीग्रेटेड चेकिंग ड्राइव चलाए

नशे में वाहन चलाने जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बीते दिन दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में विशेष इंटीग्रेटेड चेकिंग ड्राइव चलाए गए. तैयारियों के तहत प्रमुख कदमों में शहरभर में अतिरिक्त ट्रैफिक स्टाफ की तैनाती, रणनीतिक स्थानों पर इंटीग्रेटेड चेकपॉइंट्स की स्थापना, ब्रेथ एनालाइज़र और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल, जिला पुलिस व पीसीआर यूनिट्स के साथ समन्वय तथा पूरी रात पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम से निगरानी शामिल है.

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई

इन विशेष जांच अभियानों के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई. खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 86 चालान, बिना हेलमेट के 2194 चालान, ट्रिपल राइडिंग पर 266 चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1941 चालान और काली फिल्म लगे वाहनों पर 45 चालान किए गए. इसके अलावा, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 226 चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा ओवर स्पीड डिटेक्शन डिवाइस (OSVD) और रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन (RLVD) कैमरों की मदद से 13,833 ई-चालान ओवरस्पीडिंग के और 5,394 ई-चालान रेड लाइट जंप करने के मामलों में जारी किए गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ