New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन की घड़ी नजदीक आ गई है। दिल्ली में लुटियंस के सेंटर में बने नए संसद का 26 मई को उद्घाटन हो सकता है। मोदी सरकार के लिए यह तारीख अहम है। पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी दिन केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं। नए संसद भवन का निर्माण सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में किया गया है। चार मंजिला संसद भवन में 1224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
मार्च के आखिरी हफ्ते में प्रधान मंत्री मोदी अचानक नए संसद भवन पहुंचे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ पीएम मोदी ने परिसर में एक घंटे से अधिक समय बिताया और विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने संसद के दोनों सदनों का जायजा लिया और निर्माण में लगे श्रमिकों और अधिकारियों से बातचीत भी की थी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1658399284910497792?s=20
2020 में पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला
पीएम मोदी ने 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। सितंबर 2021 में उन्होंने नए परिसर के स्थल का दौरा किया और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से बातचीत की। शिलान्यास के दौरान मोदी ने कहा कि सालों से नए संसद भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी। 21वीं सदी के भारत को एक नए संसद परिसर की जरूरत है। पुरानी इमारत ने देश की जरूरतों को पूरा किया नया संसद भवन देश की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
64,500 वर्ग मीटर का है नया संसद भवन
नया संसद भवन परिसर 64,500 वर्ग मीटर में फैला है और यह 20,000 करोड़ रुपये की सेंट्रल विस्टा परियोजना का एक हिस्सा है। संसद भवन परियोजना की लागत 971 करोड़ रुपये आंकी गई है। इमारत भूकंप प्रतिरोधी है और इसमें प्रत्यक्ष रूप से 2,000 कर्मचारी और अप्रत्यक्ष रूप से 9,000 कर्मचारी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: कर्नाटक का चुनाव खत्म, क्या पहलवानों का धरना भी खत्म होगा?
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
10 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
21 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines