---विज्ञापन---

Sabse Bada Sawal: कर्नाटक का चुनाव खत्म, क्या पहलवानों का धरना भी खत्म होगा?

Sabse Bada Sawal, 15 May 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़े सवाल में मैं बात करूंगा दंगल की और जोर आजमाइश की। पिछले कई दिनों से हम लगातार राजनीतिक दंगल देख रहे हैं। कर्नाटक का दंगल। जिसमें कांग्रेस ने बीजेपी को चित कर दिया। अब जोर आजमाइश अभी भी हो रही है। […]

Sabse Bada Sawal, 15 May 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़े सवाल में मैं बात करूंगा दंगल की और जोर आजमाइश की। पिछले कई दिनों से हम लगातार राजनीतिक दंगल देख रहे हैं। कर्नाटक का दंगल। जिसमें कांग्रेस ने बीजेपी को चित कर दिया। अब जोर आजमाइश अभी भी हो रही है। वो भी अंदरखाने। कौन होगा सीएम? बेंगजलुरु से लेकर दिल्ली तक जोरआजमाइश हो रही है। लेकिन एक और जोर आजमाइश हो रही है। उसका 23वां दिन है।

हमारे देश की आन, बान और शान पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। वे देश के सामने सच्चाई लाना चाहते हैं। अब पहलवान आजिज आकर जंतर-मंतर से बाहर निकलने का प्लान बनाते दिख रहे हैं। सत्ता गंगी-बहरी और अंधी साबित हो रही है। आज पहलवान कनॉट प्लेस मेट्रो स्टेशन की तरफ निकले। अब पहलवान अपने आंदोलन को देश की गली-गली और विदेशों में ले जाने का प्लान बना रहे हैं। पहलवानों का कहना है कि कोई भी हमारी महिला सांसद पीड़ा सुनने नहीं आईं। तो क्या पहलवानों के प्रदर्शन में नफा-नुकसान की राजनीति हो रही है? देखिए बड़ी बहस…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंDecision On Karnataka CM: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर मंथन जारी; खड़गे के घर बैठक में नवनिर्वाचित विधायक, राहुल गांधी मौजूद

---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2023 03:54 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola