नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे बने भगदड़ के हालात? जिन्हें भारतीय रेलवे ने नकारा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर भगदड़ मचने से जैसे हालात देखने को मिले। बीती रात 2 प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़ देखने को मिली कि देखकर ही दम घुट जाए। दिल्ली पुलिस ने इस भीड़ का कारण बताया, लेकिन रेलवे ने उस कारण को नकार दिया। आइए जानते हैं कि कैसे और क्यों इतनी भीड़ जुटी थी?

New Delhi Railway Station

New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक बार फिर भगदड़ मचने जैसे हालात बने। रेलवे स्टेशन पर इतनी भीड़ नजर आई कि महाकुंभ के दिनों में मची भगदड़ का मंजर आंखों के सामने घूम गया, लेकिन दोबारा भगदड़ जैसे हालात क्यों और कैसे बने? इसकी जांच करने पर दिल्ली पुलिस से पता चला कि 5 ट्रेनें शिव गंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और मगध एक्सप्रेस निर्धारित समय से लेट चल रही थीं।

विज्ञापन

इस वजह से प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 पर असंख्य लोग जमा हो गए। ओवरक्राउडिंग हो गई थी, जिस वजह से भगदड़ जैसा माहौल बन गया, लेकिन भारतीय रेलवे ने इस वजह को नकार दिया और कहा कि ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर आ चुकी थीं और उनमें चढ़ने के लिए लोग जुटे थे। अपने पैसेंजर्स को लेकर ट्रेनें रवाना हो गई हैं और भीड़ कंट्रोल में है। किसी तरह की भगदड़ नहीं मची है और न ही ऐसे हालात बने थे। पिछले हादसे से सबक लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन

यह भी पांचों ट्रेनों की टाइमिंग

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन का रवाना होने का समय रात के 8 बजकर 5 मिनट था, लेकिन ट्रेन 9 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन को 9 बजकर 15 मिनट पर रवाना होना था और यह पहले से ही प्लेटफॉर्म पर थी।

विज्ञापन

जम्मू राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को 9 बजकर 25 मिनट पर रवाना होना था, लेकिन यह ट्रेन लेट थी। लखनऊ मेल एक्सप्रेस ट्रेन को 10 बजे रवाना होना था, लेकिन यह ट्रेन लेट थी। मगध एक्सप्रेस ट्रेन को 9 बजकर 5 मिनट पर रवाना होना था, लेकिन यह ट्रेन इस समय तक किसी भी प्लेटफॉर्म पर नहीं लगी थी।

विज्ञापन

पिछले हादसे के बाद किए गए नए इंतजाम

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी कोई स्थिति नहीं थी। 15 फरवरी 2025 को महाकुंभ जाने वालों की भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जुटी थी, लेकिन भगदड़ मच गई थी, जिससे 18 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे से सबक लेकर रेलवे ने स्टेशन पर कई नए इंतजाम किए और व्यवस्थाएं बदलीं। रेलवे स्टेशन पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए अजमेरी गेट की तरफ अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया है। रिजर्व कोच और जनरल कोच के यात्रियों की एंट्री के लिए अलग-अलग एंट्री गेट बनाए गए हैं। प्लेटफार्म पर RPF और रेलवे कर्मचारियों की तैनाती और संख्या बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ