मुस्कान ने की एक और डिमांड; बॉयफ्रेंड साहिल की हालत कैसी? जेल से 4 दिन की रिपोर्ट आई सामने

मुस्कान और साहिल की जेल के अंदर हालत खराब है। दोनों काफी बेचैन हैं, वहीं मुस्कान ने एक डिमांड की है। डॉक्टर्स उनकी काउंसिलिंग और चेकअप कर रहे हैं। मेरठ जेल से दोनों की 4 दिन की रिपोर्ट सामने आई है, आइए जानते हैं कि इन 4 दिन में दोनों का हाल कैसा रहा?

Saurabh Rajput Muskan Rastogi Sahil Shukla

Muskan Rastogi, Sahil Shukla

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला मेरठ जेल में हैं। CJM कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है, जिसके 4 दिन बीत चुके हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि साहिल और मुस्कान दोनों नशा करने के आदी हैं, लेकिन जेल में उन्हें नशा नहीं मिल रहा, इसलिए वे दोनों जेल के अंदर परेशान हैं। वहीं मुस्कान ने जेलर से एक डिमांड की है।

विज्ञापन

हालांकि जेल के अंदर बने नशा उन्मूलन सेंटर की ओर से दोनों की काउंसिलिंग की गई, लेकिन उनकी हालत देखकर लग रहा है कि वे नशा करने के लिए काफी बेचैन हैं। वैसे साहिल और मुस्कान दोनों जेल में किसी से बात नहीं कर रहे हैं और उनका व्यवहार नॉर्मल है। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने दोनों की 4 दिन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को पेश की है, जिसकी जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन

दोनों को जेलर न कपड़े उपलब्ध कराए

जेल अधीक्षक वीरेश ने बताया कि मुस्कान और साहिल को 19 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था। वे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर जेल में आए हैं, लेकिन दोनों बेचैन हैं। जेल लाते समय वकीलों ने साहिल को पीटा था और उसके कपड़े फाड़ दिए थे। इसलिए उसको जेल की ओर से कपड़े दिए गए हैं। मुस्कान ने भी पूछे जाने पर कपड़ों की जरूरत बताई, इसलिए उसे भी कपड़े दिए गए हैं। दोनों की मानसिक हालत को देखते हुए 2 महिला और 1 पुरुष पुलिसकर्मी उस पर नजर रखे हुए हैं। मुस्कान मुंह पर दुपट्टा बांधे चुप रहती है। सिर्फ खाने के लिए ही दुपट्टा हटाती है। डॉक्टर मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं। 4 दिन में दोनों से मिलने कोई नहीं आया। साहिल भी गुमसुम है, लेकिन नशे के लिए बेचैन नजर आता है।

विज्ञापन

4 दिन ऐसे बीते दोनों के जेल मे

1. 19 मार्च को जेल आने के बाद साहिल और मुस्कान का मेडिकल चेकअप हुआ। दोनों वकीलों की पिटाई से डरे हुए थे, इसलिए उनकी काउंसिलिंग की गई। मुस्कान ने साहिल के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसे जेलर ने ठुकरा दिया। रात को मुस्कान ने खाना खाने से इनकार कर दिया। साहिल ने दाल-रोटी खाई और सो गया। मुस्कार रातभर सोई नहीं।

विज्ञापन

2. 20 मार्च की सुबह भी मुस्कान ने नाश्ता नहीं किया। महिला वार्डन ने उसे समझाया तो दोपहर में उसने एक रोटी और दाल खाई। वार्डन से उसने बेटी पीहू से फोन पर बात कराने की डिमांड की, जो जेलर को बता दी गई है। रात को वह सोई, वहीं साहिल भी नॉर्मल रहा। दिन में जो खाने का मिला, उसने खाया।

3. 21 मार्च की सुबह मुस्कान नहाई और जेल से मिले कपड़े पहने। नाश्ता किया और दोपहर-रात का खाना भी खाया, लेकिन वह बेचैन दिखी। साहिल ने भी पूरा दिन नॉर्मल रुटीन से बिताया, लेकिन वह किसी से बात नहीं कर रहा। वह बैरक में टहलता रहता है। साहिल शायद नशा नहीं मिलने के कारण बेचैन है।

विज्ञापन

4. 22 मार्च को साहिल और मुस्कान की काउंसिलिंग हुई, क्योंकि दोनों काफी बेचैन थे। कभी उठकर बैठ जाते, कभी खड़े होते तो कभी टहलने लगते। दोनों की हालत देखकर जेल प्रशासन ने तत्काल नशा उन्मूलन केंद्र की टीम को बुलाया, जिन्होंने दोनों की काउंसिलिंग की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ