New Delhi: कांग्रेस नेता अजय माकन ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को जायज ठहराया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि जो लोग मनीष सिसोदिया से हमदर्दी रख रहे हैं वो जान लें ये भ्रष्टाचार का मामला है। इस मामले को उसी तरह देखना चाहिए।
फिलहाल मनीष सिसोदिया का यह बयान पार्टी लाइन से इतर है। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के कई नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया था।
और पढ़िए –आबकारी विभाग के दो पूर्व अफसरों समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत, क्या सिसोदिया भी होंगे रिहा?
कमेटी की रिपोर्ट से सरकार ने उल्टा किया
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो दिखा रही है कि उनके साथ बहुत नाइंसाफी हुई है, उन्होंने खुद कमेटी बनाई थी और कहा कि कमेटी बताए कि शराब नीति में क्या बदलाव होने चाहिए। कमेटी ने जो रिपोर्ट दी इन्होंने ठीक उसका उल्टा किया जिससे भ्रष्टाचार हो।
कमेटी ने कहा कि जो थोक व्यापार है उसे सरकार अपने पास ले ले। लेकिन इन्होंने थोक पर जो 6% का कमीशन होता था उसे 12% कर दिया ताकि भ्रष्टाचार हो सके, ये भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है?
कांग्रेस नेता सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की सिसोदिया की याचिका
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इंकार कर दिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें परंपरा निभाने की सलाह दी है। साथ ही इस केस में दखल देने से भी इंकार कर दिया।सीजेआई ने पूछा कि आप यहां क्यों आए? पहले आप को हाईकोर्ट जाना चाहिए। जमानत वहीं से लीजिए।
एक दिन पहले गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया
सोमवार यानी 27 फरवरी को शराब नीति मामले में 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उनके पास 18 मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी।
यह भी पढ़ें: Toshakhana Case: इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पाकिस्तानी अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
6 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
8 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
13 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines