Toshakhana Case: इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पाकिस्तानी अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Imran Khan News, Pakistan, NAB, Punjab govt

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान।

Toshakhana Case: इस्लामाबाद में मंगलवार को तोशखाना मामले में एक नया मोड़ सामने आया। यहां एक सत्र अदालत ने ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI ) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। जियो न्यूज की रिपोर्ट का अनुसार, मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन

इमरान खान लगातार पेशी से गैर हाजिर रह रहे थे। इस पर कोर्ट नाराज हो गया और उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

विज्ञापन
Toshakhana Case, Imran Khan Pakistan, Islamabad Court, Non Bailable Arrest Warrant, PTI Chief Imran Khan, Toshakhana Case Against Imran Khan

यह तस्वीर कोर्ट में पेशी के वक्त की है।- (द डॉन)

एक दिन में चार मामलों में हुई इमरान की पेशी

इमरान खान मंगलवार को चार मामलों को लेकर अलग-अलग कोर्ट में पेश हुए। ये हैं वह मामले-

विज्ञापन

विदेशी फंडिंग- बैंकिंग कोर्ट
आतंकवाद- आतंकवाद विरोधी अदालत
तोशखाना- एफ-8 कचहरी के सत्र न्यायालय में
हत्या के प्रयास का मामला– एफ-8 कचहरी

पीटीआई प्रमुख इमरान खान को आतंकवाद मामले में जमानत मिल गई। वहीं विदेशी फंडिंग मामले में भी उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई। हत्या के प्रयास मामले में भी राहत मिली है। लेकिन तोशखाना प्रकरण में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ।

विज्ञापन

क्या है तोशखाना केस?

तोशखाना मामला अगस्त 2022 में इमरान खान के खिलाफ दायर किया गया था। इमरान पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ECP) को जमा की गई वार्षिक संपत्ति में तोशखान उपहारों का विवरण साझा नहीं करने का आरोप लगाया गया था। फिर, ECP ने इमरान को एक छोटी अवधि के लिए सार्वजनिक पद संभालने से अयोग्य घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, इमरान पर बेईमानी, मनगढ़ंत जानकारी और गलत घोषणा करने का आरोप भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ