अजय माकन ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को ठहराया जायज, बोले- ये भ्रष्टाचार नहीं तो क्या है?

New Delhi, Congress Leader Ajay Maken, Manish Sisodia, Delhi Liquor Scam, Aam Aadmi Party AAP, Congress News, Ajay Maken Vs Manish Sisodia, Delhi News

कांग्रेस नेता अजय माकन।

New Delhi: कांग्रेस नेता अजय माकन ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को जायज ठहराया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि जो लोग मनीष सिसोदिया से हमदर्दी रख रहे हैं वो जान लें ये भ्रष्टाचार का मामला है। इस मामले को उसी तरह देखना चाहिए।

विज्ञापन

फिलहाल मनीष सिसोदिया का यह बयान पार्टी लाइन से इतर है। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के कई नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कमेटी की रिपोर्ट से सरकार ने उल्टा किया

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो दिखा रही है कि उनके साथ बहुत नाइंसाफी हुई है, उन्होंने खुद कमेटी बनाई थी और कहा कि कमेटी बताए कि शराब नीति में क्या बदलाव होने चाहिए। कमेटी ने जो रिपोर्ट दी इन्होंने ठीक उसका उल्टा किया जिससे भ्रष्टाचार हो।

कमेटी ने कहा कि जो थोक व्यापार है उसे सरकार अपने पास ले ले। लेकिन इन्होंने थोक पर जो 6% का कमीशन होता था उसे 12% कर दिया ताकि भ्रष्टाचार हो सके, ये भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है?

विज्ञापन

कांग्रेस नेता सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की सिसोदिया की याचिका

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इंकार कर दिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें परंपरा निभाने की सलाह दी है। साथ ही इस केस में दखल देने से भी इंकार कर दिया।सीजेआई ने पूछा कि आप यहां क्यों आए? पहले आप को हाईकोर्ट जाना चाहिए। जमानत वहीं से लीजिए।

एक दिन पहले गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

सोमवार यानी 27 फरवरी को शराब नीति मामले में 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उनके पास 18 मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ