सर्दियां आने से पहले ही दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब होने लगी है. राजधानी में सोमवार को 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 187 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. चिंता की बात यह है कि पिछले करीब तीन महीनों में दिल्ली में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा AQI के बाद सोमवार को एयर क्वालिटी सबसे खराब दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले राजधानी में इतनी अधिक AQI करीब 83 दिन पहले दर्ज किया गया था.
CPCB के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में PM10 प्रदूषण दर्ज किया गया. ये रिकॉर्ड दिल्ली में मौजूद 46 में से 43 एक्टिव एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों से मिला है. आपको बता दें कि AQI की 101 से 200 तक की श्रेणी को ‘मध्यम’ माना जाता है. CPCB के मुताबिक, इस लेवल की खराब हवा फेफड़े, अस्थमा और हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में डस्ट पॉल्यूशन से निपटने की तैयारी, AI के जरिए होगी रियल टाइम ट्रैकिंग
NCR के शहरों में दिल्ली से भी खराब रही हवा
दिल्ली के आसपास के एनसीआर इलाकों में स्थिति और चिंताजनक रही. नोएडा का AQI 281 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं गाजियाबाद में AQI 248 और फरीदाबाद में 224 रहा. इन शहरों में PM10 और PM2.5 लेवल का पॉल्यूशन दर्ज किया गया. गुरुग्राम का AQI 166 और ग्रेटर नोएडा का 171 दर्ज किया गया. मौसम की बात करें तो दिल्ली में फिलहाल गर्म और शुष्क मौसम बना हुआ है.
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा. पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई और आने वाले दिनों में भी आसमान साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इसके बाद सप्ताह के बाकी दिनों में बादल छाए रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
11 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines