दिल्ली में प्रदूषण के बीच NDMC ने बड़ा फैसला लिया है. अब दिल्ली में पार्किंग के रेट डबल कर दिए गए हैं. पहले जहां चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपये देने होते थे, वहीं अब 40 रुपये प्रति घंटे के लिए देने होंगे. इसके साथ ही दो पहिया वाहनों को जब दस रुपये देने होते हैं, तो वहीं अब इसके लिए 20 रुपये प्रति घंटे चुकाने होंगे.
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ( एनडीएमसी ) ने बुधवार को बिगड़ती वायु गुणवत्ता के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज- II लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पार्किंग शुल्क दोगुना करने की घोषणा की. NDMC द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, ये दरें जीआरएपी के दूसरे चरण के निरस्त होने तक लागू रहेंगी.
सूचना के अनुसार, चार पहिया वाहनों के लिए प्रति घंटा पार्किंग शुल्क 20 रुपये से बढ़कर 40 रुपये, दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये से बढ़कर 20 रुपये और बसों के लिए 150 रुपये से बढ़कर 300 रुपये हो जाएगा. इसी तरह, इनडोर पार्किंग की दरें भी दोगुनी कर दी गई हैं, जिसमें कार पार्किंग 10 रुपये से बढ़कर 20 रुपये प्रति घंटा और स्कूटर पार्किंग 5 रुपये से बढ़कर 10 रुपये प्रति घंटा हो गई है.
NDMC के इस फैसले के अनुसार, पहले बस को पार्किंग के लिए प्रति घंटे 150 रुपये देने होते हैं तो वहीं अब 300 रुपये देने होंगे. NDMC ने स्पष्ट किया कि यह बढ़ोतरी सड़क पर पार्किंग स्थलों और जीआरएपी चरण-II के तहत मासिक पास धारकों पर लागू नहीं होगी, क्योंकि उनकी दरें पहले से ही अधिक हैं.
यह भी पढ़ें: क्लाउड सीडिंग के बाद दिल्ली के AQI में हुआ सुधार, आंकड़ों में दिखा कृत्रिम बारिश का नतीजा
राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने मंगलवार को घोषणा की कि दिल्ली के बाहर पंजीकृत सभी कर्मशियल मालवाहक वाहन जो बीएस-VI उत्सर्जन मानकों का पालन नहीं करते हैं, उन्हें 1 नवंबर से शहर में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
20 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
21 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
23 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
23 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
23 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines