क्लाउड सीडिंग के बाद दिल्ली के AQI में हुआ सुधार, आंकड़ों में दिखा कृत्रिम बारिश का नतीजा

Artificial Rain in Delhi: दिल्ली में कृत्रिम बारिश के लिए क्लाउड सीडिंग करवाई गई थी. इसके दो सफल परीक्षण किए जा चुके हैं. इस प्रयोग के बाद दिल्ली की हवा में हल्का सुधार देखा गया है. PM2.5 और PM10 जैसे प्रमुख प्रदूषण मानकों में कमी देखी गई है. हालांकि, अभी तक बारिश नहीं हुई है.

source- delhi aqi
विज्ञापन

Artificial Rain in Delhi: दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के लिए मंगलवार को दूसरे चरण की टेस्टिंग सफलतापूर्वक हो गई है. यह कदम राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए उठाया गया है. इसके लिए एक स्पेशल प्लेन को कानपुर से रवाना किया गया था जिसने दिल्ली के कई इलाकों में बादलों के ऊपर जाकर क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया की. इसके बाद मंगलवार की शाम में ही राज्य की हवा में हल्का सुधार देखा गया है. इससे पता चलता है कि क्लाउड सीडिंग का असर हो रहा है.

20 मॉनिटरिंग स्टेशनों से लिए आंकड़े

दिल्ली में 20 मॉनिटरिंग स्टेशनों से लिए गए आकंडों के मुताबिक, AQI PM2.5 और PM10 जैसे मानकों पर क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया के बाद मामूली सुधार हुआ है. मयूर विहार, करोल बाग और बुराड़ी में PM2.5 का स्तर 221, 230 और 229 µg/m³ दर्ज किया गया था, जो अब घटकर 207, 206 और 203 µg/m³ हो गया है. वहीं, PM10 का भी स्तर 207, 206 और 209 µg/m³ से कम होकर 177, 163 और 177 µg/m³ हो गया है.

विज्ञापन

कम हवा के चलते सुधार में कमी

क्लाउड सीडिंग के बाद प्रदूषण का स्तर कम होने के पीछे कारण हवा की गति में कमी बताई जा रही है. दरअसल, हवा की गति धीमी होने के चलते क्लाउड सीडिंग के बाद अतिरिक्त नमी और वायुमंडलीय कण नीचे ही सीमित रह गए जिस वजह से प्रक्रिया सही से काम नहीं कर पाई. हालांकि, माना जा रहा है कि इस नई तकनीक के नतीजों से पता लगा है कि क्लाउड सीडिंग कई महानगरों में प्रदूषण और वायु गुणवत्ता को सुधार सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ