Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनसीपी अजित पवार ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। लिस्ट में सीमापुरी से राजेश लोहिया और छत्तरपुर से नरेंद्र तंवर को टिकट दिया गया है। अपनी पहली लिस्ट में पार्टी ने कुल 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
बता दें हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी अजित पवार ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। फिलहाल बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में कुल 70 विधानसभा हैं, आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने 42 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: ‘BJP से कांग्रेस की सांठ-गांठ’; दिल्ली CM आतिशी और AAP सांसद संजय सिंह ने क्यों लगाए आरोप?
बादली से मुलायम सिंह और गोकुलपुरी से जगदीश भगत को टिकट
लिस्ट में एनसीपी अजित पवार ने बुराड़ी विधानसभा से रतन त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, मंगोलपुरी से खेमचंद, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बल्लीमारान से मोहम्मद हारून, संगम विहार से कमर अहमद और लक्ष्मी नगर से नामाहा को टिकट दिया है। इसके अलावा गोकुलपुरी से जगदीश भगत को टिकट दिया गया है। बता दें उत्तर पूर्वी दिल्ली में आने वाली गोकुलपुरी और सीमापुरी सीट आरक्षित है।
इन सीट पर होगा कड़ा मुकाबला
एनसीपी अजित पवार ने चांदनी चौक से खालिद उर रहमान को टिकट दिया है। फिलहाल यहां से आप के प्रहलाद सिंह साहनी विधायक हैं। इससे पूर्व में वह कांग्रेस में थे। साहनी दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। वहीं, कांग्रेस ने चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। बता दें मुदित पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल के बेटे हैं। इसके अलावा फिलहाल इस सीट पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: इन 70 लाख मतों पर आप की ‘नजर’, कल राजधानी में करेगी ‘महिला अदालत’
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
12 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
13 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
20 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines