---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘BJP से कांग्रेस की सांठ-गांठ’; दिल्ली CM आतिशी और AAP सांसद संजय सिंह ने क्यों लगाए आरोप?

CM Atishi, Sanjay Singh Press Conference: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की कार्रवाई से आम आदमी पार्टी भड़की हुई है। इसलिए आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार और पार्टी का रुख स्पष्ट किया।

---खबर नीचे जारी है---

Delhi CM Atishi Press Conference: कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई। इससे नाराज आम आदमी पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया। सियासी गलियारों में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस को इंडिया अलायंस से बाहर करना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने गठबंधन में शामिल अन्य दलों से बातचीत करने का फैसला लिया है।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

आतिशी ने किया चौंकाने वाला दावा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया है कि कांग्रेस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रण में कांग्रेस भाजपा की मदद कर ही है। सूत्रों से पता चला है कि भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों की फंडिंग भी कर रही है। कांग्रेस के उम्मीदवारों संदीप दीक्षित, फरहाद सूरी को भाजपा ने ही फंड दिया है। भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए हाथ मिलाया है।

दिल्ली में कांग्रेस के नेता भाजपा की तरफ से काम कर रहे हैं और हर उस तरीके को अपना रहे हैं, जिससे चुनाव में भाजपा का फायदा होगा। अगर यह सब गलत है तो कांग्रेस अजय माकन पर कार्रवाई करे, क्योंकि उन्होंने ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से साफ हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा से सांठ-गांठ कर ली है। कांग्रेस ने किसी भाजपा नेता के खिलाफ आवाज नहीं उठाई, लेकिन आप नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करवा रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

संजय सिंह की अजय माकन पर कार्रवाई की मांग

संजय सिंह ने कहा कि हम हरियाणा में चुनाव लड़ने गए, लेकिन हमने एक शब्द कांग्रेस पार्टी के खिलाफ, उनके नेता के खिलाफ नहीं बोला। आज कांग्रेस की लिस्ट देखकर लगता है कि भाजपा के दफ्तर से बनकर आ रही है। संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कौन चुनाव लड़ा रहा है‌? एंटी नेशनल बोलने का जो दुस्साहस अजय माकन ने किया है, 24 घंटों के अंदर एक्शन हो, नहीं तो हम इंडिया गठबमधन के घटक दलों से बात करेंगे कि कांग्रेस को इंडिया अलायंस से बाहर करें।

First published on: Dec 26, 2024 01:26 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola