National Lok Adalat traffic challans latest update: राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कौन से ट्रैफिक चालान माफ़ या कम किए जा सकते हैं? इसकी जानकारी इस खबर के माध्यम से हम आपको देंगे। सबसे पहले सह समझना जरूरी है कि इस लोक अदालत के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें, इसकी प्रक्रिया की जानकारी होनी जरूरी है। ट्रैफिक चालान के पेंडिंग केसों को कम करने और वैकल्पिक तरीकों से विवादों के समाधान के लिए 13 सितंबर को नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (NLSA) की ओर से दिल्ली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पेंडिंग ट्रैफ़िक चालान या तो माफ़ किए जा सकते हैं या कम किए जा सकते हैं। लोक अदालत लोगों को छोटे से लेकर बड़े उल्लंघनों को कम खर्च पर निपटाने या उन्हें रद्द करवाने का अवसर देती है। हालांकि, यह छूट केवल कुछ विशिष्ट श्रेणियों के चालानों पर ही लागू होती है।
दिल्ली में कहां-कहां लगेगी लोक अदालत
दिल्ली स्टेट लीगल अथॉरिटी (DLSA) के सहयोग से आयोजित यह लोक अदालत दिल्ली की 5 अदालतों में बैठेगी। कार्यवाही सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इनमें 7 अदालतों में पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज़ एवेन्यू शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ITR Filing 2025: फॉर्म 16 के बिना भी ITR हो सकती है फाइल, पर एक पेंच, टैक्स बचाना होगा मुश्किल
ऑनलाइन कैसे जेनरेट होगा टोकन
लोक अदालत में शामिल होने और अपने ट्रैफ़िक चालान का निपटारा करने के लिए आपको पहले ऑनलाइन टोकन जनरेट करना होगा। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in/ पर जाएं।
होमपेज पर ‘दिल्ली स्टेट लीगल अथॉरिटी’ विकल्प पर क्लिक करें, जो आपको टोकन पंजीकरण पेज पर लेकर जाएगा। यहां नाम, संपर्क नंबर, वाहन पंजीकरण संख्या और पेंडिंग चालान की जानकारी भरें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही कंफर्मेशन मैसेज के साथ एक डाउनलोड लिंक मिलेगा, जिसमें आपका लोक अदालत टोकन होगा।
यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से ITR फाइलिंग को लेकर ताजा अपडेट, अब तक 4 करोड़ से ज्यादा की फाइल जमा
लोक अदालत: वो चालान, जिसमें छूट संभव
- बिना सीट बैल्ट के ड्राइविंग
- बिना हेलमेट के ड्राइविंग
- लाल बत्ती जंप करना
- गलत तरीके से जारी किया गया चालान
- ओवर स्पीड का चालान
- वैध पीयूसी प्रमाणपत्र का अभाव
- गलत पार्किंग
- बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना
- वाहन के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं
- गलत लेन में गाड़ी चलाना
- ट्रैफिक संकेतों की अनदेखी
- बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाना
लोक अदालत: चालान अयोग्य
- नशे में गाड़ी चलाना
- हिट-एंड-रन मामले
- लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौत
- नाबालिगों की ड्राइविंग
- अनधिकृत रेसिंग या स्पीड ट्रायल
- क्रिमिनल एक्टिविटी में यूज वाहन
- अदालती सुनवाई के तहत लंबित चालान
- अन्य राज्यों में जारी किए गए चालान
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
2 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
5 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
5 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
9 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
10 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines