Delhi: नरेला में गैंगवार, चली गोलियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Narela Firing Case: पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष अपराधी किस्म के हैं। ये वीडियो 17 दिसंबर का बताया जा रहा है। यह पूरी घटना नरेला इलाके के कुरेनी एरिया की है।

घटनास्थल का फोटो

घटनास्थल का फोटो

Narela Firing Case: नरेला इलाके में दो गुटों के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोली चलाते हुए गली में दौड़ते हैं।

विज्ञापन

इस दौरान आसपास से कई लोग गुजरते दिख रहे है। किसी डॉक्टर की दुकान से कुछ बच्चों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ महिलाएं एक पक्ष के दो युवकों को गोलियां चलाने से रोकने का भी प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों गुटों में है आपसी रंजिश 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष अपराधी किस्म के हैं। ये वीडियो 17 दिसंबर का बताया जा रहा है। यह पूरी घटना नरेला इलाके के कुरेनी एरिया की है। यहां दो बदमाश जावेद और शेरू की आपसी रंजिश है। जानकारी के अनुसार शेरू के भाई शोएब की हत्या के मामले में जावेद का भाई नावेद न्यायिक हिरासत में है। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर अकसर दोनों पक्षों में झगड़े होते हैं।

गोलीबारी में एक युवक हुआ घायल

पुलिस के अनुसार इस फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस मामले में अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी दो लोगों की तलाश है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ