हाशिम बाबा की बेगम जोया खान की बढ़ीं मुश्किलें, लेडी डॉन को पुलिस ने इस केस में किया गिरफ्तार

Nadir Shah Murder Case: गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान एक नए मामले में फंस गई है। दिल्ली में उसको ड्रग्स के साथ अरेस्ट किया गया था। अब उसके खिलाफ एक और केस में पुलिस ने जांच शुरू की है।

Delhi crime news

Delhi Crime News: गैंगस्टर हाशिम खान की पत्नी जोया खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लेडी डॉन को अब नादिर शाह मर्डर केस में भी अरेस्ट कर लिया है। जोया को इससे पहले दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के मामले में अरेस्ट किया था। पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर आरोपी महिला को 3 दिन के रिमांड पर लिया है। पिछले साल दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। नादिर इसी इलाके में जिम चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले ने राजधानी दिल्ली को दहला दिया था, इसके बाद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे थे। पुलिस मामले में पहले ही 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपों के मुताबिक वारदात को गैंगस्टर हाशिम बाबा गैंग ने अंजाम दिया था। हाशिम बाबा फिलहाल जेल में बंद है। सूत्रों के मुताबिक पूरे गैंग को उसकी पत्नी जोया खान ऑपरेट कर रही थी। अब लेडी डॉन की भूमिका नादिर शाह मर्डर मामले में सामने आई है।

विज्ञापन

पहले भी शादी कर चुकी है जोया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पूरी साजिश का खुलासा हो चुका है। अब मामले में जोया खान से पूछताछ होनी है। इसलिए उसे रिमांड पर लिया है। पुलिस हत्याकांड में शामिल सलमान और सद्दाम को भी अरेस्ट कर चुकी है। फिलहाल वारदात में प्रयुक्त हथियारों की रिकवरी नहीं हो सकी है। आरोपी व्हाट्सऐप कॉलिंग के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया खान के वकील का कहना है कि किसी भी आरोपी ने हाशिम की बीवी का नाम नहीं लिया है। मामले के संदर्भ में जोया पहले भी जांच में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन

पुलिस उसे गैंगस्टर की पत्नी होने पर परेशान कर रही है। बता दें कि जोया खान हाशिम बाबा की तीसरी बीवी है, जो सोशल मीडिया पर भी रील्स बनाती है। इससे पहले भी जोया शादी कर चुकी है। हाल में पुलिस ने उसे एक करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ अरेस्ट किया था। पुलिस के अनुसार हाशिम बाबा जरूर जेल में है, लेकिन जोया उसकी गैंग संभाल रही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ