किसने की ACP के बेटे की हत्या? शव की तलाश में नहर में उतरी दिल्ली पुलिस

Delhi Police ACP Son Murder : दिल्ली पुलिस में तैनात एक एसीपी के बेटे की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Delhi Police Searching Dead Body Of Son Of ACP

Delhi Police Searching Dead Body Of Son Of ACP

राहुल प्रकाश, नई दिल्ली

विज्ञापन

Delhi Police ACP Son Murder : दिल्ली पुलिस में तैनात एक एसीपी के बेटे की हत्या की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले के स्पेशल स्टाफ में एसीपी पद पर तैनात यशपाल सिंह चौहान का बेटा लक्ष्य चौहान (26) एक शादी में रोहतक गया था। 23 जनवरी से उसकी कोई खोज-खबर नहीं मिली थी।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि लक्ष्य की हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को पता चला है कि हत्या कर लक्ष्य के शव को शहर से दूर नहर में फेंका गया था। इसके बाद नहर में शव की तलाश भी की गई लेकिन शव का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहतक से पानीपत गया था लक्ष्य

जानकारी के अनुसार लक्ष्य अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए रोहतक गया था। इसके बाद से उसके परिजनों की उससे कोई बात नहीं हुई और न ही वह घर लौटा। घरवालों ने फिर उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि लक्ष्य रोहतक में शादी में शामिल होने के बाद पानीपत गया था और वहीं उसकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन

समयपुर बादली पुलिस स्टेशन के अनुसार लक्ष्य के लापता होने को लेकर यशपाल सिंह की शिकायत पर 23 जनवरी को रात 11.20 बजे रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि लक्ष्य को आखिरी बार करनाल बाईपास पर देखा गया था। बाद में पता चला कि वह दो लोगों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने हरियाणा चला गया था। जांच के दौरान 3-4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ