चार चूहे कहां से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला? जवाबदेही किस पर तय होगी? सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

मानसून सत्र के छठे दिन आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है। कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। वहीं आज NDA जहां एकजुटता का प्रदर्शन करेगी, तो INDIA गठबंधन द्वारा हंगामे के आसार हैं। आज आयकर विधेयक और भारतीय बंदरगाह विधेयक पर भी चर्चा हो सकती है।

Monsoon Session | Operation Sindoor | BJP Congress

Monsoon Session 6th Day LIVE Updates

Monsoon Session Day 6 LIVE Updates: संसद के आज मानसून सत्र का छठा दिन है और आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर करीब 16 घंटे चर्चा की शुरुआत हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बने की। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी सरकार की तरफ से चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं कांग्रेस ने 3 दिन के लिए अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है।

विज्ञापन

NDA का मार्च और INDIA का विरोध प्रदर्शन

आज NDA के सभी सांसद सुबह 10 बजे मकर द्वार पर इकट्ठे होकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किए । आज मानसून सत्र के छठे दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

चार चूहे कहां से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला? जवाबदेही किस पर तय होगी? सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 7.5 लाख सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बल हैं। ये चार चूहे कहाँ से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला? जवाबदेही किस पर तय होगी? इसका जवाब कौन देगा?

ऑपरेशन सिन्दूर पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान

डोकलाम और चीन का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला

22 अप्रैल से 17 जून तक PM मोदी और ट्रंप के बीच नहीं बातचीत- संसद में बोले विदेश मंत्री

'भारत नहीं सहेगा परमाणु बलैकमेल', लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर

लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 7 मई की सुबह पाकिस्तान को मैसेज भेज दिया गया था। आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और उन्हें नष्ट किया गया। भारत परमाणु बलैकमेल नहीं सहेगा। ब्रिक्स और क्वाड ने इस हमले की निंदा की थी। नागरिकों की रक्षा करना हमारा अधिकार है।

केवल तीन देशों ने किया था विरोध- लोकसभा में विदेश मंत्री

लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का केवल तीन देशों ने विरोध किया था। TRF को आतंकी सगठन घोषित किया गया, पाकिस्तान बचाव कर रहा था। दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब किया गया है। पाकिस्तान का असली चेहरे दुनिया के सामने आ गया।

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले की मंशा घाटी में सांप्रदायिक हिंसा को फैलाना था। इस हमले के बाद हमें कठोर कदम उठाने पड़े। UNSC ने भी आतंकी हमले की निंदा की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने आपकी छाती रह जाती है 36 इंच- TMC सांसद कल्याण बनर्जी

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा कि पीएम मोदी, आप अपने 'X' हैंडल पर एक बार भी ये क्यों नहीं पोस्ट कर पाए कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो कुछ भी कहा वो गलत है। जैसे ही आप अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने खड़े होते हैं, आपकी लंबाई 5 फीट रह जाती है और आपकी छाती 56 इंच से घटकर 36 इंच रह जाती है। आप अमेरिकी राष्ट्रपति से इतना डरते क्यों हैं?

पाकिस्तान के मिसाइल हवा में फुलझड़ी की तरफ खत्म कर दिए गए- JDU सांसद राजीव रंजन सिंह

JDU सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जिस तरह हम लोग दीपावली में फुलझड़ी जलाते थे और वो हवा में जाकर फटता है, वही हाल पाकिस्तान की मिसाइलों का हुआ है। हवा में ही उनके मिसाइल को ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना ने 11 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया।

हमें पीछे नहीं हटना था- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हम सरकार के दुश्मन नहीं है, हम देश के पक्ष में बोल रहे हैं लेकिन सच्चाई सुनने का हक हमारा है। सरकार सच से ना डरे। हमें ऐसा लगा कि हम फतह करके रहेंगे लेकिन बाद में एहसास हुआ कि पैर डगमगा गए। हमें पीछे नहीं हटना था।

पूरा देश जानना चाहता हैं कि कितने लड़ाकू जहाज गिरे? कांग्रेस सासंद गौरव गोगोई

कांग्रेस सासंद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि पूरा देश और विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के साथ था लेकिन 10 मई को सूचना आती है कि हम सीजफायर पर सहमत हो गए हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ? अगर पाकिस्तान वाकई घुटने टेकने के लिए तैयार तो आपने सरेंडर क्यों किया? अमेरिका के राष्ट्रपति 26 बार कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों देश को मजबूर किया, अमेरिकी राष्ट्रपति कहते हैं कि 6 जेट गिरे हैं तो हम जानना चाहते हैं कि कितने लड़ाकू जहाज गिरे?

देश में 33 राफेल, अगर कुछ ही गिरे तो भी ये बड़ी क्षति-

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि CDS कह रहे हैं कि पहले दिन हमारे लड़ाकों ने कुछ गलतियां की, हम दूर से हमला कर रहे थे और फिर बाद में इसमें सुधार किया और फिर हमला किया। आखिर ऐसा क्यों हुआ?

गौरव गोगोई ने कहा कि देश में 33 राफेल हैं, अगर कुछ ही गिरे तो भी ये बड़ी क्षति है। पाकिस्तान को चीन से कितना समर्थन मिल रहा है, हम सरकार से यह जानना चाहते हैं।

POK क्यों नहीं लिया? कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि रक्षा मंत्री कह रहे हैं कि उनका मकसद जमीन लेना नहीं था, बल्कि आतंकियों को निशाना बनाना था तो POK कब लेंगे? POK क्यों नहीं लिया?

पहलगाम जाने की जगह बिहार में रैली कर रहे थे पीएम- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि आंतकियों ने एक घंटे तक गोलियां बरसाईं और आराम से चले गए लेकिन पहली एंबुलेंस पहुंचने में एक घंटे का वक्त लगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री कुछ दिन पहले ही दौरे पर गए थे और सुरक्षा पर बैठक की थी। इसके बाद यह घटना हुई।

पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुबई से वापस आने के बाद पीएम मोदी को पहलगाम जाने की जगह बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे। अगर पहलगाम में कोई गया तो हमारे दल के नेता राहुल गांधी गए। उनके लिए आवाज राहुल गांधी उठा रहे हैं।

दहशतगर्दों को अभी तक क्यों नहीं पकड़ पाई सरकार?- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि 26 लोगों की जान लेने वाले दहशतगर्दों को अभी तक क्यों नहीं पकड़ पाई? इन्हें पनाह दी गई थी। एक घंटे तक गोलियां बरसाईं और फिर वे आराम से चले गए। इतने दिन बाद भी सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

रक्षा मंत्री ने नहीं बताया कि दहशतगर्द कहां से आए- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

रक्षा मंत्री के जवाब पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम में दहशतगर्द कैसे आए। हजारों लोग एकत्रित थे वहां कैसे 5 लोगों ने गोलियां बरसाईं। पूरा देश जानना चाहता कि आखिर ये पाकिस्तान से आए कैसे? आखिर उनका मकसद क्या था? मुझे देख है कि सैनिकों की बात तो हुई लेकिन पाकिस्तान के दहशतगर्दों पर नहीं बोले।

आज का भारत अलग तरह से सोचताऔर काम करता है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कहा कि आज का भारत अलग तरह से सोचता है और अलग तरह से काम करता है। हमारा मानना है कि जब आपका विरोधी आतंकवाद को रणनीति बना लेता है और बातचीत की भाषा नहीं समझता,तो दृढ़ रहना और निर्णायक होना ही एकमात्र विकल्प है।"

हमारे देश की सेना शेर- लोकसभा में राजनाथ सिंह

लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम यह भी जानते हैं कि युद्ध अपनी बराबरी वालों से करना चाहिए। तुलसीदास ने यही लिखा है कि प्रीत और बैर बराबरी वालों से होना चाहिए। शेर यदि मेढ़कों को मारे तो उसका बहुत अच्छा संदेश नहीं जाता है। हमारे देश की सेना शेर है।

उन्होंने कहा कि जो मुल्क दूसरों पर निर्भर है उससे मुकाबले का मतलब है कि अपना स्तर कम करना। हमारा विरोध उनकी आतंक की नीति के खिलाफ है।

विपक्ष पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ली चुटकी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब उद्देश्य बड़े हों तो हमें अपेक्षाकृत छोटे मुद्दों से विचलित नहीं होना चाहिए। छोटे मामलों पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करने से राष्ट्रीय सुरक्षा, हमारे सैनिकों के सम्मान और उनके मनोबल जैसी महत्वपूर्ण चिंताओं से ध्यान भटक सकता है, ऐसा कुछ विपक्ष में हमारे कुछ सहयोगियों के साथ हो रहा है। अब विपक्ष में हमारे मित्र ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सही सवाल नहीं पूछ पा रहे हैं, तो मैं क्या कह सकता हूं।

'धर्म' की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र उठाना आवश्यक- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने भगवान कृष्ण से सीखा है कि अंत में 'धर्म' की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र उठाना आवश्यक है। हमने 2006 के संसद हमले, 2008 के मुंबई हमले देखे। अब हमने कहा है कि बहुत हो गया और सुदर्शन चक्र उठा लिया।

आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का ले चुके हैं प्रण- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने दुनिया को बता दिया है कि हम आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का प्रण ले चुके हैं। पाकिस्तान झूठ की बुनियाद पर खड़ा देश है। आतंकवाद दुनिया भर के लिए खतरा है।

रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेना शेर है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर शेर मेंढकों को मारे तो इससे अच्छा संदेश नहीं जाता। हमारी भारतीय सेना शेर है।

अब हमने उठा लिया है सुदर्शन चक्र- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने भी पाकिस्तान के साथ शांति स्थापित करने के लिए कई प्रयास किए हैं। लेकिन बाद में, 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और 2025 के ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से, हमने शांति स्थापित करने के लिए एक अलग रास्ता अपनाया है। नरेंद्र मोदी सरकार का रुख स्पष्ट है - बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है।

परीक्षा का परिणाम मायने रखता है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि परीक्षा का परिणाम मायने रखता है, पेन्सिल, पेन के टूटने की चिंता नहीं करनी चाहिए। हमारी सेनाओं ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया तब ऑपरेशन को रोका गया।

ऑपरेशन सिंदूर का मकसद कब्जा करना नहीं बल्कि आतंकियों को खत्म करना था- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पार करना या वहां के इलाके पर कब्जा करना ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य नहीं था। ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने का उद्देश्य उन आतंकी नर्सरियों को खत्म करना था जिन्हें पाकिस्तान ने कई सालों से पाला था।

विपक्ष के सवालों पर रक्षा मंत्री बोले- किसी ने यह नहीं पूछा कि दुश्मन के कितने जेट गिरे

यदि विपक्ष को सवाल पूछना था तो यह पूछना चाहिए था कि सेना ने दुश्मन के कितने विमान मार गिराए? क्या ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा तो उत्तर है कि हां, ऑपरेशन सफल रहा। जिन आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ा क्या उनके आकाओं कर नुकसान पहुंचाया गया तो उत्तर है कि हां। क्या सेना को नुकसान हुआ तो जवाब है नहीं।

पाकिस्तान टारगेट हिट नहीं कर पाया- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के निशाने पर हमारे सैन्य ठिकाने थे लेकिन वह टारगेट पर हिट नहीं कर पाया। हमारे करारे जवाब की वजह से पाकिस्तान ने हार मानी। अगर पाकिस्तान नहीं माना तो फिर से कार्रवाई होगी।

'पाकिस्तान ने मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट से किया हमला', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी कार्रवाई पूरी तरह से आत्मरक्षा में थी, न तो उकसावे वाली और न ही विस्तारवादी। फिर भी 10 मई, 2025 को लगभग 1:30 बजे, पाकिस्तान ने मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट और अन्य लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करके भारत पर बड़े पैमाने पर हमला किया।

आतंकियों के साथ मारे गए प्रशिक्षक, हैंडलर और सहयोगी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए समन्वित हमलों ने 9 आतंकवादी ठिकाने पर सटीकता से हमला कर दिया। इस सैन्य अभियान में, यह अनुमान है कि सौ से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, हैंडलर और सहयोगी मारे गए। इनमें से अधिकांश जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे।

सेना की कार्रवाई में मारे गए 100 से अधिक आतंकी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के तुरंत बाद, हमारे सशस्त्र बलों ने कार्रवाई की और नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक और संचालक मारे गए।

लोकसभा में बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है।"

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की शुरुआत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की शुरुआत की

LIVE Monsoon Session Updates: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का बड़ा बयान

LIVE Monsoon Session Updates: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लगता है कि केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहती। हमें लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा और हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में हिस्सा लेना चाहता हैं, लेकिन किसी भी विपक्षी सदस्य ने तख्तियां नहीं उठाईं और न ही सदन के वेल में आए। इसके बाद भी सदन स्थगित कर दिया गया। सदन को शुरू होने दीजिए, हम चर्चा के लिए तैयार हैं।

LIVE Monsoon Session Updates: लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

LIVE Monsoon Session Updates: लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर से स्थगित हो गई है। 2 बार स्थगित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही ठीक एक बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसे देखते हुए स्पीकर ने कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

LIVE Monsoon Session Updates: लोकसभा की कार्यवाही फिर हुई स्थगित

LIVE Monsoon Session Updates: लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित हो गई है। ठीक 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। हंगामा देखकर स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही को फिर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

LIVE Monsoon Session Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर ये नेता शुरू करेंगे चर्चा

LIVE Monsoon Session Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस के तरफ से पहले वक्ता गौरव गोगोई और दूसरी वक्ता प्रियंका गांधी होंगी। इनके अलावा आज कांग्रेस की तरफ से दीपेंद्र हुड्डा, परिणीत शिंदे, सप्तगिरी उला्का, बिजेंद्र एस. ओला भी बोलेंगे। वहीं BJP की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा शुरू करेंगे। उनके बाद जय पांडा, तेजस्वी सूर्या बोलेंगे। शाम करीब 7.30 विदेश मंत्री एस जयशंकर चर्चा में हिस्सा लेंगे। कल लोकसभा में चर्चा की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में चर्चा के अंत में बोल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस से प्रियंका गांधी, BJP से राजनाथ’, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए 24 सांसदों की लिस्ट जारी

LIVE Monsoon Session Updates: लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

LIVE Monsoon Session Updates: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी को देखते हुए स्पीकर ने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला विपक्ष पर भड़क गए। उन्होंने विपक्षी सांसदों से पूछा कि आप प्रश्नकाल को बाधित क्यों कर रहे हैं? क्या आप ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहते? जवाब दें कि प्रश्नकाल क्यों नहीं चलने देना चाहते? उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता से कहा कि वे सांसदों से लोकसभा की मर्यादाा बनाए रखने को कहें।

LIVE Monsoon Session Updates: लोकसभा की कार्यवाही शुरू

LIVE Monsoon Session Updates: मानसून सत्र में आज की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है। वहीं विपक्ष ने कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा किया। विपक्ष की नारेबाजी लगातार जारी है।

LIVE Monsoon Session Updates: संसद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

LIVE Monsoon Session Updates: मानसून सत्र की आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद में विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा बिहार में वोटर लिस्ट SIR है। विरोध प्रदर्शन में प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों ने हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन से पहले INDIA ब्लॉक की मीटिंग भी हुई।

LIVE Monsoon Session Updates: संसद में NDA सांसदों का विरोध प्रदर्शन

LIVE Monsoon Session Updates: संसद भवन के मकर द्वार पर आज NDA के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के मस्जिद में जाने के बाद हुई टीका टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन हो रहा है। मौलाना साजिश रशीदी की टिप्पणी को महिला सांसद का अपमान बताया जा रहा है।

LIVE Monsoon Session Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा पर प्रतिक्रिया

LIVE Monsoon Session Updates: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर से BJP सांसद दिलीप घोष ने ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा होगी, जो बहुत अच्छी बात है। सेना की बहादुरी और उसकी तकनीक पाकिस्तान में कितनी दूर तक पहुंची, देश की जनता जानना चाहती है।

LIVE Monsoon Session Updates: आज 10 बजे NDA के सांसदों का मार्च

LIVE Monsoon Session Updates: मानसून सत्र की आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले NDA के सभी सांसद एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे। BJP ने सभी सांसदों को आज 10 बजे मकर द्वार पर पहुंचने को कहा है।

LIVE Monsoon Session Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा पर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान

LIVE Monsoon Session Updates: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि देशवासी जानना चाहते हैं कि हमारी खुफिया जानकारी में कहां चूक हुई, जो पहलगाम में आतंकी हमला होने की भनक तक नहीं लगी। पहलगाम हमले से ठीक पहले असीम मुनीर के भाषण के बाद हम सतर्क क्यों नहीं हुए? लोगों को उनका धर्म पूछकर मार डाला गया। सीडीएस ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, लेकिन 26 जानें लेने वाले 4 आतंकवादी अभी भी फरार हैं। हम उन्हें अभी तक नहीं ढूंढ पाए हैं और वे रिश्ते सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।

LIVE Monsoon Session Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा पर सांसद का बयान

LIVE Monsoon Session Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा होने पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चर्चा में बहुत देरी हो चुकी है। ऑपरेशन सिंदूर, युद्धविराम, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान, सब मुद्दे बहुत जरूरी थे और प्रधानमंत्री मोदी को इन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए थी, लेकिन इसे टाल दिया गया और आज इस पर बहस शुरू होगी। ऐसा लगता है कि सरकार ने जानबूझकर देरी की है।

LIVE Monsoon Session Updates: मानसून सत्र में आज संभावित चर्चाएं

LIVE Monsoon Session Updates: मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर (पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य अभियान) और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की मांग की। आज भी इस मुद्दे पर जोरदार बहस की संभावना है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष, खासकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD), ने आपत्ति जताई है। इस मुद्दे पर आज भी हंगामा हो सकता है, क्योंकि विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में बिना सहमति के बदलाव किए जा रहे हैं।

LIVE Monsoon Session Updates: लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

LIVE Monsoon Session Updates: आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। वहीं आज संसद के मानसून सत्र के छठे दिन लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा होगी। चर्चा की शुरुआत केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वक्ताओं में गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चर्चा में शिरकत कर सकते हैं। कल 29 जुलाई को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। दोनों सदनों में इस मुद्दे पर लगभग 16-16 घंटे की चर्चा प्रस्तावित है। बता दें कि मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था और 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 21 बैठकें होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ