दिल्ली-NCR में बारिश की फुहारों ने दी तपती गर्मी से राहत, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: केरल में दस्तक दे चुका मानसून जल्द ही उत्तर भारत में भी लोगों को तपती गर्मी से राहत देने वाला है। बुधवार की शाम को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई जिसने दिन भर पसीने छुड़ाने वाली गर्मी पड़ने के बाद लोगों को काफी राहत दी। आईएमडी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं। पढ़िए मानसून और मौसम का पूरा अपडेट।

People Using Umbrella During Rain
विज्ञापन

Delhi NCR Rains : बुधवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने का काम किया। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पहले ही दिल्ली एनसीआर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है। विभाग के अनुसार गुरुवार को बारिश होने के आसार हैं। लेकिन, उससे पहले ही बुधवार को दिन में भयंकर गर्मी के बाद देर शाम को ही कई जगह बादल बरस रहे हैं।

Isol t-storms are evolving and will be bringing gusty winds, short bursts of rain over parts of N #Delhi, #Ghaziabad, few adjoining areas in the next 1-1.5 hours.
•Outflow boundaries induced by t-storms northwards might induce more isol-scattered t-storms tonight!#DelhiRains pic.twitter.com/YcW9SpnJp7

— ThunderWild Weather (@ThunderWildWx) June 5, 2024

Advertisment

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहा। नजफगढ़ में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। दिन में लू भी चली जिसने लोगों को खूब परेशान किया। अधिकतम तापमान नजफगढ़ में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हवा की गुणवत्ता भी खराब कैटेगरी में चल रही है। अब माना जा रहा है कि बारिश का दौर शुरू होने के बाद भयंकर गर्मी से राहत मिलने के साथ हवा की क्वालिटी में भी सुधार आएगा।

जारी रहेगा लू और गर्मी का दौर

आज हुई बारिश का मतलब यह नहीं है कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ खास राहत मिलने वाली है। आईएमडी ने अगले 4 से 5 दिनों तक के लिए उत्तर पूर्वी भारत में तेज लू चलने की संभावना जताई है। उधर, महाराष्ट्र में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है। पुणे, सतारा, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सोलापुर, सांगली, रत्नागिरि और उस्मानाबाद में 6 जून तक मानसून आ सकता है। आईएमडी के अनुसार 10 जून तक पूरा राज्य मानसून से कवर हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ