IMD Rain Alert : पूरे देश में मानसून फैल गया है और अधिकांश राज्यों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली एनसीआर में बुधवार को रिमझिम बरसात हो रही है, जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद ले रहे हैं। अगले 2 घंटे के अंदर दिल्ली के आसपास वाले राज्यों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर क्या अपडेट दिया है?
दिल्ली एनसीआर का कैसा है मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और पूर्व भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। राजधानी में दिनभर से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में मध्यम से तीव्र बरसात हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और ट्रैफिक जाम लग गया। बारिश की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई और सड़कें फिसलन भरी हैं, जिससे लोगों को गाड़ी चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : 25 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत बाकी देश में कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD का अपडेट
इन राज्यों में बारिश होने के आसार
आईएमडी ने यूपी, हरियाणा और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा, हापुड़, गुलावठी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर में अगले कुछ घंटों में तेज गरज के मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राजस्थान के भिवाड़ी और तिजारा समेत कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। अगर हरियाणा की बात करें तो खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, सोहाना, पलवल, नूह, औरंगाबाद, होडल सहित कई जनपदों में बरसात होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : बारिश तुम कब आओगी! Delhi-NCR में बादलों का डेरा, उमस से लोग परेशान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
जानें IMD का अपेडट
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यूपी में गुरुवार को भी मौसम सुहाना रहेगा, जबकि उत्तराखंड, असम एवं मेघालय में 6 जुलाई तक बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 जुलाई तक रुक-रुककर बरसात होती रहेगी, जबकि मध्य महाराष्ट्र में 5 से 7 जुलाई के बीच जमकर बादल बरसेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
7 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
11 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
15 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
17 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
17 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines