बारिश तुम कब आओगी! Delhi-NCR में बादलों का डेरा, उमस से लोग परेशान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में लोग उमस और गर्मी से परेशान है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में आइये जानते हैं देशभर के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Weather Forecast

Delhi-NCR Weather Forecast

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने के बाद भी लोग अभी तक बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि एनसीआर के यूपी से सटे इलाकों में कल बारिश हुई। अब तक मानसून ने तेजी दिखाते हुए तय समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। अमूमन मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। यूपी के कई जिलों में हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने 2 जुलाई को अच्छी बारिश की उम्मीद जताई थी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश को छोड़ दे तो बदरा नाराज नजर आए। हालांकि उमस की वजह से वेट बल्ब टेंपरेचर बढ़कर 29 डिग्री पर पहुंच गया। वेट बल्ब टेंपरेचर 32 से ज्यादा होने पर स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार महसूस करने लगता है। आईएमडी के अनुसार आज भी राजधानी में बादलों का डेरा रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान 25 से 35 किमी./घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। हालांकि 4 से 8 जुलाई तक मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

हिमाचल-उत्तराखंड में आफत वाली बारिश

यूपी के कुछ जिलों में बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। आज भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसके अलावा कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश कहीं पर राहत और कहीं पर आफत बनकर आई है। हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक गरज चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक हिमाचल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी आज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

एमपी-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

एमपी में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। बालाघाट, इंदौर, सीधी, बैतूल, नर्मदापुरम और सिंगरौली में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं बड़वानी, देवास, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडोरी, धार, अलीराजपुर में भी बारिश की संभावना है। उधर राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने प्रदेश में 6 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के बचे हिस्सों में मंगलवार को मानसून पहुंच गया। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 6 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। कहीं-कहीं पर ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ