---विज्ञापन---

देश angle-right

25 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत बाकी देश में कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD का अपडेट

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में हवा चल रही है और घने बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने और पहाड़ी इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

IMD Red Alert for Heavy Rainfall: देशभर में मानसून एक्टिव हो चुका है। ज्यादातार राज्यों में बारिश हो रही है, जिससे बेशक लू से राहत मिली, लेकिन उमस ने भी काफी परेशान किया हुआ है। फिर भी दिल्ली-NCR समेत करीब देश के कई राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4 दिन भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR समेत 20 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही जुलाई महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी भी की है। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम साउथ इंडिया और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और उससे सटे शहर नोएडा में मौसम सुहाना है। ठंडी हवा चल रही है और आसमान में घने बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 5 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में जहां रविवार को अच्छी बारिश हुई, वहीं सोमवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आज मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में आज और कल भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा, चंडीगढ़ में भी बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होगी। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अगले 2 से 3 दिन में मानूसन पहुंच जाएगा, लेकिन हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश होने से पंजाब का मौसम सुहाना हो सकता है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल सकता है। बादल छाने से पहाड़ों पर ठंडक का अहसास होगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

समुद्र के नजदीक जाने से बचें लोग

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में आज, कल और परसो 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में चार धाम यात्रा पर निकले लोग एहतियात बरतते हुए ही आगे बढ़ें। हिमाचल प्रदेश में 5 जुलाई तक हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसके चलते लैंड स्लाइड और बादल फटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बहुत अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में बीते 2 दिन से बारिश हो रही है। आगे 2-3 दिन और अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। गुजरात में आज गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में लोग समुद्र के आस-पास जाने से बचें।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 02, 2024 06:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola