पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके के ओल्ड महावीर नगर में 21 साल की मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी और जिम ट्रेनर इमरान को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. गिरफ्तारी के बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी इमरान फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं.
यह भी पढ़ें : जिम में हुई थी दोस्ती, अनबन के बाद घर में घुसकर मॉडल का कत्ल… जिम ट्रेनर को ढूंढ़ रही पुलिस
ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी के ठिकाने और मूवमेंट की सटीक खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे घेर लिया. खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर हमला की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गोली इमरान के पैर में जा लगी. घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.
मुस्कान को चाकू से गोद दिया था
मुस्कान पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती थी. वह अपने घर के पास स्थित एक जिम में जाती थी, जहां इमरान बतौर ट्रेनर काम करता था. करीब एक साल पहले दोनों की जान-पहचान हुई थी और वे दोस्त बन गए थे. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके बाद मुस्कान ने इमरान से दूरी बनानी शुरू कर दी थी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी जबरन मुस्कान के घर में घुसा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी.
यह भी पढ़ें : 40 साल तक बदलता रहा ठिकाने, 68 की उम्र में चढ़ा हत्थे… 1985 के मर्डर केस में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और दूसरे सबूत जुटाने में लगी है.
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
4 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
8 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
11 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
21 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
23 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines