40 साल तक बदलता रहा ठिकाने, 68 की उम्र में चढ़ा हत्थे… 1985 के मर्डर केस में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

करीब 40 वर्षों तक अलग-अलग ठिकानों पर रहने के बाद आखिरकार पुराने रिकॉर्ड, स्थानीय पूछताछ और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.

Rahul Pandey

पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके पुराने ठिकानों और उपलब्ध रिकॉर्ड को खंगाला. (Image - News24)

विज्ञापन

मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन की टीम ने 1985 के हत्या मामले में करीब चार दशकों से फरार चल रहे 68 वर्षीय आरोपी सुरेश चंदन अडागले को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ सत्र न्यायालय ने स्थायी वारंट जारी किया था और पुलिस उसकी तलाश में लंबे समय से जुटी थी.

पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके पुराने ठिकानों और उपलब्ध रिकॉर्ड को खंगाला. सबसे पहले मुंबई के बोरीवली इलाके में उसकी तलाश की गई, लेकिन वहां उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ से जानकारी मिली कि वह अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंदा तालुका के सुरेगांव में मिल सकता है.

विज्ञापन

पुलिस टीम सुरेगांव पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी अपना ठिकाना बदल चुका था. जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को उसके पुणे जिले के शिरूर तालुका स्थित रांजणगांव इलाके में होने का पता चला.

इसके बाद साकीनाका पुलिस की टीम रांजणगांव पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की. संकल्प सिटी स्थित एक इमारत से आरोपी को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने 20 अगस्त 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 1985 में दर्ज हत्या के मामले के बाद से लगातार कानून की पकड़ से बाहर था. करीब 40 वर्षों तक अलग-अलग ठिकानों पर रहने के बाद आखिरकार पुराने रिकॉर्ड, स्थानीय पूछताछ और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस उस तक पहुंचने में सफल रही. अब 1985 के इस पुराने हत्या मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ