जिम में हुई थी दोस्ती, अनबन के बाद घर में घुसकर मॉडल का कत्ल… जिम ट्रेनर को ढूंढ़ रही पुलिस

पुलिस सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, इमरान और मुस्कान की दोस्ती करीब एक साल पुरानी है. पिछले कुछ समय से दोनों में किसी बात पर अनबन हो गई थी. जिसके बाद मुस्कान आरोपी से दूरी बनाने लगी थी.

Delhi model Murder, Tilak Nagar murder, Muskam Murder, Old Mahavir Nagar Muskan, Gym Trainer Imran, Delhi Crime news, delhi police

घटना के बाद से पुलिस की कई टीम आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है. (Image - ANI Video Screenshot)

दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके के ओल्ड महावीर नगर में घर में घुसकर एक युवती की चाकू से गोद कर हत्या की वारदात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की की हत्या हुई, उसका नाम मुस्कान है. 21 साल की मुस्कान पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती थी. जिस आरोपी ने मुस्कान की चाकू से गोद कर हत्या की उसका नाम इमरान बताया जा रहा है. वारदात के बाद से इमरान फरार है.

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी. इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई, फिर मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

एक साल से थी दोस्ती

पुलिस सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, इमरान और मुस्कान की दोस्ती करीब एक साल पुरानी है. पिछले कुछ समय से दोनों में किसी बात पर अनबन हो गई थी. जिसके बाद मुस्कान आरोपी से दूरी बनाने लगी थी. मुस्कान के घर के पास ही एक जिम है, जहां आरोपी इमरान ट्रेनर का काम करता था. मुस्कान इसी जिम में जाया करती थी. जिम में ही दोनों की दोस्ती हुई थी.

विज्ञापन

परिवार गया हुआ था चंडीगढ़

मुस्कान के मर्डर की जानकारी मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्कान की दो बहनें और एक छोटा भाई है. लेकिन जब इमरान घर पहुंचा तो मुस्कान अकेली थीं. उस वक्त घर के बाकी सदस्य चंडीगढ़ गए हुए थे.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुस्कान को इमरान काफी समय से परेशान कर रहा था. वह लगातार उसका पीछा कर रहा था. इसी वजह से मर्डर के बाद सबसे पहले इमरान पर शक गया.

आरोपी को तलाश रही पुलिस

घटना के बाद से पुलिस की कई टीम आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ