Mehrauli Anti Encroachment Drive: मनीष सिसोदिया ने महरौली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से चलाए गए तोड़फोड़ अभियान की निंदा की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) केवल घरों को तोड़ना जानती है।
सिसोदिया ने कहा, “बीजेपी को कुछ करना नहीं आता, उसे सिर्फ तोड़ना आता है। बीजेपी कभी संविधान तोड़ती है, कभी सुप्रीम कोर्ट के आदेश और अब बीजेपी लोगों के बनाए घरों को तोड़ रही है।” उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी को भी कुछ बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
कोर्ट के आदेश की अवहेलना का भी लगाया आरोप
डिप्टी सीएम ने कहा, ‘अदालत के आदेश भी हैं कि जिन लोगों के घर रजिस्टर्ड हैं और टैक्स दिया जा रहा है, उन्हें न तोड़ा जाए, बावजूद ऐसे घरों को भी तोड़ा जा रहा है।’ बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार को महरौली में विध्वंस अभियान (Mehrauli Anti Encroachment Drive) शुरू किया।
नोटिस के अनुसार, जिस भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, वह महरौली पुरातत्व पार्क का एक हिस्सा है और मौजूदा अनाधिकृत अतिक्रमण पार्क के विकास में बाधा के रूप में कार्य कर रहा है।
अदालत ने पहले कई मामलों के संबंध में ऐतिहासिक पार्क में अतिक्रमण पर ध्यान दिया है। पिछले कुछ दशकों में कई लोगों ने अनधिकृत संरचनाओं का निर्माण किया है। कुछ इलाकों में तो पांच से छह मंजिला बिल्डिंग भी खड़ी कर दी गई है।
आप के सीनियर नेता बोले- पार्टी इस मुद्दे पर जाएगी कोर्ट
इससे पहले आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि आप इस मुद्दे पर अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक नरेश यादव और सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया है। यहां तक कि हमारे पार्षद को भी हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि भाजपा विधानसभा और एमसीडी चुनावों में इसे नहीं चुनने के लिए लोगों से बदला ले रही है। उन्होंने घर बनाने का वादा किया था लेकिन वे झुग्गियों को तोड़ रहे हैं और पार्टी कभी भी इसकी अनुमति नहीं देगी।
संबंधित खबरें
अनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा CJP
48 mins agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
1 hr agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
22 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines